स्कूल में मनाया गया बाल दिवस,बच्चों व अध्यापकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये,
केक भी काटकर बच्चों को दिए गए उपहार,
जसवंतनगर-चौधरी सुघर सिंह पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन नन्हे मुन्ने बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
चौधरी सुघर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनुज मोंटी यादव,निदेशक (डायरेक्टर) संदीप पांडे,पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य फ्रांसिस के ए ने सर्वप्रथम सरस्वती मां व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंडित नेहरू की प्रतिमा के समक्ष नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा केक काटा गया, प्रधानाचार्य ने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चे ही देश का भविष्य व प्रगति का आधार है। नेहरू ने हमेशा बच्चों को देश के उज्जवल भविष्य की नींव मानते थे और उनका यह आदर्श आज भी हम सभी के दिलों में जीवित है। स्कूल नन्हे मुन्ने बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार के लिए संकल्पित है।एमडी श्री अनुज ने नन्हे मुन्ने बच्चों को खेल पद्धति से शिक्षा देने की बात कही गई, उक्त अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों के अलावा अध्यापकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गयी,कार्यक्रम के अवसर पर सभी बच्चों को एम डी ने उपहार दिए प्रदान किये,उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य विष्णु दयाल प्रजापति,अशांक यादव,गौरव भदोरिया,मनीष चौधरी शाहिद स्कूल कर्मचारी आदि लोग

उपस्थित थे।
Operation Times News
