एलडीए के पूर्व जेई वर्तमान एई संजय शुक्ला की तैनाती होते ही सील बिल्डिंग हो गई अध्यासित,

भ्रष्टाचार मुक्त सीएम योगी की सरकार में अवैध निर्माण के संरक्षणदाता पूर्व अवर व वर्तमान सहायक अभियंता संजय शुक्लाको बार-बार लखनऊ विकास प्राधिकरण में कौन अधिकारी दे रहा तैनाती-?
लखनऊ- लखनऊ विकास प्राधिकरण में तैनात होने वाले प्रत्येक उपाध्यक्ष अवैध निर्माणों को जड़ से समाप्त करने के लिए नित नए फरमान जारी करते हैं लेकिन मामला ढाक के तीन पा ही रह जाता है,और प्रवर्तन में तैनात होने वाले अवैध निर्माण के अवर एव सहायक अभियंता से लेकर जोनल अधिकारी तक नियम विरुद्ध निर्माण पर कार्यवाही करने के बजाय निर्माण कर्ता से दूरभ संधि करके निर्माण को पूर्ण तक करवा देते हैं यदि किसी मामले में शिकायत भी होती है तो उसका भी फर्जी निस्तारण करके अंत्येष्ट कर दी जाती है।अवैध निर्माण की हिमायती पूर्व अवर व वर्तमान सहायक अभियंता संजय शुक्ला की तैनाती होते ही आई एम रोड पर स्थित दो बार सील किए गए अवैध निर्माण को अध्याशित करवा दिया गया।
लखनऊ विकास प्राधिकरण कि प्रवर्तन जन 4 में पूर्व में तैनात अवर अभियंता संजय शुक्ला के कार्यकाल में प्रारंभ हुए आईआईएम रोड स्थित सुजुकी मोटरसाइकिल एजेंसी के बगल में नियम विरुद्ध निर्माण को 09.05.2024 को सील किया गया लेकिन प्रभावशाली निर्माणकर्ता मोहम्मद नदीम शेख के द्वारा सील तोड़कर अनवरत निर्माण को तत्कालीन अवर अभियंता भारत पांडे के द्वारा पुन: 5 सितंबर 2024 को पुनः सील किया गया,उक्त निर्माण की नदीम के द्वारा सील तोड़कर अवैध निर्माण कार्य अनवरत कार्य कराकर निर्माण पूर्ण करवाकर तत्कालीन जेई व वर्तमान एई संजय शुक्ला व नवनियुक्त विद्युत यांत्रिक श्रेणी के अवर अभियंता शिवानंद से दूरभि संधि करके उक्त निर्माण को अध्याशित कर लिया गया,प्रभावशाली धन कुबेर व वर्तमान सहायक अभियंता श्री शुक्ला की तैनाती होते ही अलीगंज व मड़ियावा थाना क्षेत्र में बंद पड़े अवैध निर्माण शुरू हो गये।विदित हो कि सीएम योगी की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार में अवैध निर्माणो के ठेकेदार व प्रभावशाली नगर निकाय श्रेणी के पूर्व अवर एवं वर्तमान सहायक अभियंता संजय शुक्ला की ऊंची पहुंचकर चलते दो बार लखनऊ विकास प्राधिकरण से स्थानांतरण होने के बाद श्री शुक्ला के द्वारा चंद दिनों में ही लखनऊ विकास प्राधिकरण तैनाती पाने में सफलता प्राप्त की गई,आखिर ऐसे भ्रष्टाचारी व अवैध निर्माण के ठेकेदार सहायक अभियंता संजय शुक्ला को भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश की सीएम योगी सरकार में कौन तैनाती दे रहा है-?क्रमशः अगले अंक में…….
Operation Times News
