समाचार संकलन का सत्य निष्ठा से कार्य करें पत्रकार,अनुराग सारथी
मिश्रित तहसील के पदाधिकारियों और सदस्यों को पहचान पत्र
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-अक्टूबर/ऑल इण्डिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक डाक बंगला मिश्रित में सम्पन्न हुई, मुख्य अतिथि संगठन के चीफ क्वार्डीनेटर अनुराग सारथी की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता मिश्रित तहसील संगठन के अध्यक्ष आलोक शुक्ला ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा आये दिन पत्रकारों पर हो रहे हमलों और विभिन्न स्तरों से होने वाली उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर गहन मन्त्रणा कर संगठन से जुड़े सभी पत्रकार साथियों से समाचार संकलन के मिशन कार्य को निर्भीकता पूर्वक करके शासन प्रशासन और जनता के समक्ष सत्य निष्ठा से समाचार उजागर करने का कार्य करें, उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मिशन कार्य में यदि कोई भी व्यक्ति वह चाहे शासन सत्ता और प्रशासन से जुड़ा क्यों न हो या फिर गुण्डा हो उसके विरुद्ध पत्रकार के आत्म सम्मान सुरक्षा के लिये संगठन सदैव प्रमुखता से संघर्ष में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगा,उक्त अवसर पर संगठन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने मिश्रित तहसील के पदाधिकारियों व सदस्यो को संगठन नवीनीकृत पहचान पत्रों का वितरित किये,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुराग सारथी ने कहा कि संगठन आपका है इसके उद्देश्यों की हमेशा गरिमा बनाये रखें अगर कोई व्यक्ति संगठन से जुड़े लोगों की तरफ उदण्डता पूर्वक आंख उठाने का कार्य करके उनके मिशन कार्य में व्यवधान उत्पन्न करेगा तो उसके विरुद्ध क्षेत्रीय स्तर से लेकर जनपद और प्रदेश स्तर तक पर संघर्ष करने में संगठन कभी पीछे नहीं रहेगा। आयोजित कार्यक्रम मैं संगठन के क्षेत्रीय स्तर पर संरक्षक, पदाधिकारी और सदस्य प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
Operation Times News
