Breaking News

सात दिवसीय द्वितीय विष्णु महायज्ञ की निकाली गई शोभा यात्रा,

सात दिवसीय द्वितीय विष्णु महायज्ञ की निकाली गई शोभा यात्रा,

विश्व महायज्ञ की शोभायात्रा में सम्मिलित हुए श्रद्धालु

पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-23 अक्टूवर/ विकासखंड मिश्रित की ग्राम हरदोइया मजरा सहसापुर में 22 से 28 अक्टूबर तक सात दिवसीय द्वितीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं विराट सन्त सम्मेलन शुरू हो गया है। आज कार्यक्रम के प्रथम दिन विशाल शोभायात्रा निकाली गई कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तथा रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा , 24 अक्टूबर से शुभम छलिया ग्रुप विसवां द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। आयोजित कार्यक्रम में यज्ञाचार्य श्री सरोजाचार्य जी महाराज नैमिषारण्य तथा कथा वाचक पूर्णिमा मिश्रा बिसवां,महेन्द्राचार्य सरैंया विसवां, मृदुल भाई मिश्रा जलालपुर, के साथ ही मोहिनी बनिया अपने श्री मुख से अमृत मई कथा का रसपान श्रोताओं को करायेगी तदुपरान्त 28 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

About OTNews-Desk

Check Also

पचाँग व राशिफल*शनिवार, ०२ मई २०२६*

 पचाँग व राशिफल*शनिवार, ०२ मई २०२६* *सूर्योदय: ~ ०५:५३* *सूर्यास्त: ~ १८:५५* *चन्द्रोदय: ~ १९:३९* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *