Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार मंजू  सहित कई हस्तियों को मिला एन टी एन जिंदगी पुरस्कार,

वरिष्ठ पत्रकार मंजू  सहित कई हस्तियों को मिला एन टी एन जिंदगी पुरस्कार,
लखनऊ,-फोटो वॉयस की संपादक और वरिश्ठ पत्रकार मंजू श्रीवास्तव को एन टी एन जिंदगी सीजन पाँच पुरस्कार प्राप्त हुए । वन वर्ल्ड शालीमार, शहीद पथ, गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में किंग्सबरी द्वारा प्रस्तुत एन टी एन जिंदगी अवार्ड सीजन पाँच का आयोजन बेहद धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें अमेठी भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा, बॉलीवुड अभिनेत्री सुनीता राजवार, स्पार्क कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्रिंसिपल अमीना खातून, मुख्य अतिथि प्रोफेसर ए.पी. सिंह (वाइस चांसलर, लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी), सीनियर पत्रकार अनिल त्रिपाठी, पूर्व आईएस अधिकारी राधेश्याम मिश्रा, बॉलीवुड अभिनेता और कोरियोग्राफर साहिल एम. खान और अभिनेता विवेक नागपाल जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वो के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम मे सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगान और गणेश वंदना ने दर्शक  मंत्रमुग्ध हो गए।उक्त अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों से आए समाज और राष्ट्र के विकास में अतुलनीय योगदान देने वाले डॉक्टर शाहिद मंसूरी मेरठी,कवि पंकज प्रसून, पत्रकार मंजू श्रीवास्तव, प्रोफेसर विवेक कुमार मिश्रा (शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), पत्रकार राघवेंद्र सिंह, नारियल मैन धर्मेंद्र राजभर, श्सारस का दोस्त आरिफ गुर्जर, अंतर्राष्ट्रीय लॉन बॉल प्लेयर मनु कुमारी पाल, अनुराधा शुक्ला, देवेंद्र कुमार मोदी, डॉ. मोहम्मद इरफान खान, पूर्व इंस्पेक्टर/शायर मोहम्मद अली, फिल्म निर्देशक व लेखक सज्जाद खाकी, डॉक्टर प्रदीप तिवारी ( इंचार्ज जगदीशपुर ), मनोज पांडे ( लुआकटा प्रेसिडेंट), और नेहा श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, अंसारुद्दीन अमन सहित कई अन्य गणमान्य हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में सीतापुर एमएलसी पवन सिंह चैहान, सपा के राष्ट्रीय सचिव भीम निषाद राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पूर्व इंस्पेक्टर मोहम्मद जलाल खान, एआईजी स्टांप सतीश कुमार त्रिपाठी, मुकेश कुमार यादव एडवाइजर जयपुरिया ने अपने स्कूल टीम के सदस्यों के साथ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी। न्यूज टाइम नेशन के एडिटर-इन-चीफ श्री खुर्शीद खान राजू और उनकी टीमकृमोहम्मद तौफीक (अमेठी ब्यूरो चीफ), चेतना चैधरी, अरुण गौतम,मुस्कान सिंह एंकर अलीशा मेराज और अंबिका सिंह ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया। बॉलीवुड अभिनेता और कोरियोग्राफर साहिल खान एम के नृत्य श्तौबा तौबाश् ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया सिंगर अकीरा अली की गजल ने सबका मन मोह लिया.। कार्यक्रम में फिल्म जगत के डॉक्टर गोविंद बल्लभ पांडे अनिल डॉक्टर अनिल रस्तोगी अजय सिंह सहित अन्य कई कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस भव्य कार्यक्रम ने समाज के उन नायकों को सम्मानित किया गया।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *