धूमधाम से मनाया गया भगवती जागरण,
भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद पदाधिकारियों ने माँ भगवती के जागरण में लगाई हाजरी,
लखनऊ-तेलीबाग क्षेत्र के राजीव नगर में स्थानीय लोगों ने प्रतिवर्ष के भाँतिआयोजित माँ भगवती जागरण मे सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने हाजरी लगाकर दरबार मे माता रानी का आशिर्वाद प्राप्त किया जागरण में आये हुए संगीतकारो ने भक्ती गीत गा कर समा बांध दिया और भक्तों ने जोर शोर से माता रानी के जयकारों से आस पास का माहौल भक्तिमय करने के साथ साथ सभी को भक्तिरस में मनमुग्ध कर दिया, भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ,उत्तर प्रदेश विशेष कार्याधिकारी एम एल त्रिपाठी ,उत्तर प्रदेश सचिव एस के द्विवेदी,सदस्य शौकत अली , राकेश दिक्षित, सहित अनेको पदाधिकारियों ने जागरण में पहुँचकर माता रानी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाने के बाद सभी ने नतमस्तक होकर दरबार मे माथा टेक कर माता रानी का आशिर्वाद प्राप्त किया ,मुख्य आयोजक शुभम यादव और रोहन यादव द्वारा सभी पदाधिकारियों को माता रानी के दरबार मे फल प्रासाद व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया ,जागरण में नन्हे मुन्ने बच्चो ने देवी देवताओं के रूप में दर्शन देकर उपस्थित सभी भक्तों का मन मोह लिया ।
Operation Times News
