Breaking News

एयरपोर्ट  शिफ्टिंग प्रोजेक्ट का दूसरा चरण शीघ्र प्रारंभ होगा,

एयरपोर्ट  शिफ्टिंग प्रोजेक्ट का दूसरा चरण शीघ्र प्रारंभ होगा,

-पेड़ों के पातन को सुप्रीम कोर्ट की कमेटी करेगी निरीक्षण,

अमिताभ गुप्ता

आगरा-सिविल एयरपोर्ट वायुसेना परिसर आगरा से शिफ्टिंग का कार्य योजनाबद्ध तरीके से चलता रहा तो दो साल में बल्हेरा, अभयपुरा और धनौली ग्राम सभाओं की अर्जित जमीन पर शरू हो जायेगा।दो चरणों में इसका निर्माण हो रहा है, पहले चरण का कार्य शुरू होने के बाद गति पकड़ चुका है,जबकि दूसरे चरण का कार्य सुप्रीम कोर्ट के द्वारा लगभग 416 पेड़ों के कटान की अनुमति मिलने के बाद ही संभव हो सकेगा।ताज ट्रिपेजियम जोन के तहत प्रोजेक्ट होने के कारण पेड़ों को काटने से पूर्व सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नामित कमेटी की अनुमति  होती है,अनुमति मिलने पर दूसरे चरण का कार्य शुरू हो जायेगा।एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा एनवायरमेंट कमेटी के इंस्पेक्शन के लिए जिला प्रशासन से अनवरत संपर्क किया जाता रहा है, उम्मीद है कि जल्दी ही इंस्पेक्शन कमेटी पातन को चिन्हित पेड़ों को निरीक्षण करेगी और उस स्थान को भी देखेगी जहां कि इनको काटे जाने के उपरांत प्रशासन द्वारा दस गुना पेड़ों को लगाये जाने के लिये लगभग 3.5 एकड़ जमीन को चिन्हांकन कर वन विभाग या एयरपोर्ट अथॉरिटी को हस्तांतरण होना है। आगरा में एयरपोर्ट अथॉरिटी शुरू से ही प्लांटेशन वन विभाग के माध्यम से ही करवाने की योजना बना चुकी है, इस लिये प्रशासन द्वारा अधिग्रहण कर प्लांटेशन के लिये वन विभाग के सामाजिक वानिकी प्रभाग को ही हस्तांतरण होगा,ए ए आई के द्वारा अधिग्रहित साइट को कंस्ट्रक्शन कार्य के लिये  फर्म को हस्तांतरित किया जा चुका , बाउंड्रीवाल बनवाने का कार्य यहां पहले से ही करवाया जा चुका है।उदघाटन या शिलान्यास कार्यक्रम प्रधानमंत्री कार्यालय के द्वारा निर्धारित किया गया था,सुप्रीम कोर्ट की दूसरे चरण के पेड काटने को अनुमति दिए जाने के बाद ही संभव होगी।नीतिगत तौर पर भी प्रधानमंत्री केवल उन्हीं योजनाओं का श्रीगणेश या उद्घाटन करते हैं जिनके लिये कानूनी तौर पर अनुमति औपचारिकताये पूरी होती हैं।
सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा ने 26 सितम्बर को एयरपोर्ट डायरेक्टर से मुलाकात कर सिविल एन्क्लेव का कार्य शीघ्र शुरू करवाने का अनुरोध किया गया. सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा के अध्यक्ष डा शिरोमणि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी प्राजेक्ट का शिलान्यास या उद्घाटन करे तो यह निश्चिंत रूप से गारिमा मयी परंपराओं का निर्वाहन होगा,उक्त अवसर सर पर सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा के सैकेट्री अनिल शर्मा प्रतिनधि मंडल में शिरोमणि सिंह, अनिल शर्मा, राजीव सक्सेना आदि लोग सम्मिलित हुए।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *