बल्केश्वर के राजा का 17वाँ विशाल गणेश महोत्सव प्रारम्भ,
यूपी की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा,
अमिताभ गुप्ता
आगरा-कमला नगर-बल्केश्वर के राजा का 17वाँ विशाल गणेश महोत्सव 07सितम्बर 2024 शनिवार से गणेश चौक (छोटे गुरूद्वारे के पास) गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पोला भाई ग्रुप द्वारा प्रारम्भ किया गया है।
पोला भाई ने बताया कि गणेश महोत्सव की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गणपति की प्रतिमा लगभग 6700 किलोग्राम वजनी तथा लम्बाई 25 फुट को कलकत्ता व नासिक के कारीगरों के द्वारा दो माह में तैयार किया गया है।मीडिया प्रभारी राजा शर्मा ने बताया कि गणेश प्रतिमा पर्यावरण के अनुकूल है, इसके निर्माण में सभी प्राकृतिक सामग्रियों (मिट्टी, गोबर, जौ, हल्दी एवं पूजन सामग्री) आदि का उपयोग किया गया है गणपति की प्रतिमा हमारी जीवन दायिनी यमुना नदी को भी कोई नुकसान नहीं पहुचाएगी। गणेश प्रतिमा क्रेन द्वारा गणपति जी के पंडाल में स्थापित की गयी। कृष्णा पंडित व आचार्य सचिन दीक्षित ने बताया कि ग्यारह दिनों तक प्रतिदिन 3 बार (सुबह 5ः00 बजे मंगला आरती, सुबह 9ः00 बजे आरती व रात्रि 9ः00 बजे) आरती होगी, जिसमें सम्पूर्ण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।कार्यक्रम में आशू जैन, प्रदीप अग्रवाल (पार्षद), राममोहन शर्मा, पंकज अग्रवाल (पार्षद), कंचन बंसल (पार्षद), पूजा बंसल (पार्षद), मुरारी लाल गोयल (पार्षद), अरविन्द उपाध्याय, पप्पू भाई, मन्जीत सिंह, इन्दर डावर, कुन्दनिका शर्मा, डाॅ॰ सुभाष अरोड़ा, रविन्द्र महेन्दू्र, महेश निषाद, पवन अग्रवाल (टैण्ट वाले), टिंकू निगम, राकेश, हरीशंकर, रितेश बंसल, हेमन्त प्रजापति, एस.डी. पंडित जी, हनी पंडित, रिशू चैपड़ा, रवि शर्मा, मुकेश शर्मा ,जीवन जैन, अनिल चौहान, डॉ डीपी अग्रवाल मुकेश गुप्ता एवं प्रवीन लवानियाँ आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

Operation Times News
