Breaking News

सभासद की शिकायत पर शासन ने जिला अधिकारी को दिये जाँच के आदेश

सभासद की शिकायत पर शासन ने जिला अधिकारी को दिये जाँच के आदेश,

सीतापुर,३० अगस्त/नगर पालिका परिषद मिश्रित-नैमिषारण्य में हो रहे  नियम विरुद्ध जन विरोधी मानक विहीन विकास कार्यो की  सभासद द्वारा की गयी शिकायत पर प्रमुख सचिव ने 16 अगस्त को सीतापुर जिलाधिकारी को संयुक्त टीम से जांच कराकर आख्या देने के निर्देश दिये गये हैं।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मिश्रित-नैमिषारण्य के सभासद कमाल अहमद ने नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य की अध्यक्ष के प्रतिनिधियों द्वारा करायें जा रहे और करायें गये विकास कार्यों में मानक विहीनता के साथ ही भ्रष्टाचार की  सभासद द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की गयी शिकायत शासन प्रमुख सचिव ने जिला अधिकारी सीतापुर को संयुक्त टीम से जांच कराकर शीघ्र आख्या देने के निर्देश दिये गये, ज्ञातव्य हो कि सभासद कमाल अहमद द्वारा 15 विन्दुओं पर की गई शिकायत में अध्यक्ष प्रतिनिधियों द्वारा की गयी जाल साजी और भ्रष्टाचार के गम्भीर मामलों का खुलासा किया गया है,साथ ही शिकायत में  उल्लेख किया गया है कि विगत एक वर्ष में विकास कार्यों के बाबत एक बार भी बोर्ड बैठक का आयोजन करके होने वाले विकास कार्यों के बाबत सभासदों से राय शुमारी नहीं की गई है और न ही पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के परिपेक्ष में उनका पक्ष जाना गया है। सभासद द्वारा बोर्ड बैठक न बुलाये जाने के लगाये गये गम्भीर आरोप से हड़बड़ाये पालिका प्रशासन ने  23 अगस्त 024 को आनन फानन में बोर्ड बैठक बुलाकर कोरम को पूरा करने का प्रयास तो कर लिया गया है,लेकिन प्रशासन के गले की फांस बने शिकायत मामले में जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करेगा-? बात अभी भविष्य के गर्भ में ही है,लेकिन फिलवक्त मामला मिश्रित-नैमिषारण्य तीर्थ नगर के लोगों में जमकर चर्चा का विषय बनकर शासन और प्रशासन की किरकिरी कराने से नहीं चूक रहा है।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *