Breaking News

भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव  अपात्रों को दिलवा रहे  पीएम आवास का लाभ,

भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव  अपात्रों को दिलवा रहे  पीएम आवास का लाभ,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर,23 अगस्त जिले की विकास खण्ड मिश्रित की  ग्राम पंचायत कोल्हुवा के  ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की भ्रष्ट कार्यशैली के चलते  निजी स्वार्थ की पूर्ति करते हुए ग्राम पंचायत में अपात्रो को प्रधावमंन्त्री आवास का लाभ दिलवाया जा रहा है वही पात्र गरीब बेघर लोगों की पीएम आवास नही मिल पा रहे है, ग्राम पंचायत में गरीब बेघर लोगों के लिये  चलाई जा रही आवास योजना भ्रष्टाचारियों की गिरफ्त में जकड़ी हुई है।ग्राम सभा के मजरा राजनगर के निवासी बताते हैं कि ग्राम प्रधान का कार्य दोनों पुत्र देखते हैं किसको किस योजना का लाभ देना है और किसको नहीं इसका निर्धारण प्रधान पुत्र करते हैं। ग्राम पंचायत के मजरा राजनगर निवासी ग्रामीणों ने बताया कि जिन लोगों के पास पूर्व से पक्के मकान बने हुये थे और अरात्र थे उन्हीं लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाया जा रहा है जो लोग पात्र है उक्त लोग आवासीय लाभ से वंचित है,वही निजी स्वार्थ की पूर्ति करके ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव अपात्रो को पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाया जा रहा है। गौरतलब तो यह है कि पता नहीं पात्रता और अपात्रता का किसने किया सर्वे-?और किसने किया जियो टैग-? ग्रामीणों के अनुसार गांव सभा में पिन्टू सिंह पुत्र धर्मू सिंह के घर में ट्रैक्टर, मोटर साइकिल,कृषि भूमि के साथ ही समर होने के बाद प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ उठाकर मौज छान रहे है।  अजय उर्फ वकील पुत्र पूरन लाल का पक्का बना हुआ है इसने हेर फेर की विधा के चलते अपने पुराने पक्के मकान में कुछ चेंजिंग कराकर योजना का धन प्रधान और पंचायत सचिव की मिली भगत से पूरी तरह डकार लिया है। इतना ही नहीं गांव सभा के ही निवासी मलखान पुत्र परशुराम का पहले से पक्का मकान बना था खेती और मोटरसाइकिल की सुख सुविधा भी उपलब्ध है इसने अपने पहले से बने मकान की दूसरी मंजिल का निर्माण कराकर योजना का लाभ उठा लिया गया,जानकार सूत्र बताते हैं कि जिस व्यक्ति के घर में एक भी पक्की दीवाल पहले से बनी हुई है वह आवास योजना की जारी गाइडलाइन के अनुसार पीएम आवास का पात्र नहीं है। इसी तरह ग्राम सभा कोल्हुवा में बबलू पुत्र सागर का मकान पहले से पक्का बना है इसके पास खेती और मोटरसाइकिल की सुविधा भी है फिर भी प्रधान और सचिव ने उसे आवास योजना का लाभार्थी बना दिया है जिसने आहरित धनराशि से आधा अधूरा निर्माण कराकर योजना की धनराशि को दूसरे कामों में लगाकर खुर्द बुर्द कर दिया है। इतना ही नहीं इसी तरह नरवीर सिंह पुत्र खिलाड़ी सिंह ने आधा अधूरा निर्माण कराकर आवास योजना की आहरित धनराशि चट करके साफ कर दी है, गांव सभा के निवासी छोटकन्ने पुत्र बद्री प्रसाद , श्यामा पुत्र रामनरेश तथा जसवन्त की पत्नी और पुतई की पत्नी जिनके पहले से पक्के आवास निर्मित होने के बाद भी  प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलवाया गया है। ग्रा० पं० कोल्हुवा के विकास कार्यों में व्यापक पैमाने पर हुये भ्रष्टाचार और आवासीय घोटाले की शिकायतें ग्रामीणों द्वारा पूर्व मे शासन प्रशासन से की  जा चुकी हैं,जिस पर जिला प्रशासन और ब्लॉक प्रशासन क्या कार्यवाही अमल में लायेगा बात जहां पर अभी भविष्य के गर्भ में है वहीं लोगों में चर्चा इस बात की भी है कि लूट ,खसोट और भ्रष्टाचार के पर्याय बने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव पर सूबे के मुखिया सीएम योगी का बुल्डोजर कब चलेगा-?

About OTNews-Desk

Check Also

पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल*सोमवार, ११ मई २०२६*

पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल*सोमवार, ११ मई २०२६* *सूर्योदय: – ०५:४८* *सूर्यास्त: – १८:५९* *चन्द्रोदय: – २६:२०+* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *