पञ्चाङ्ग एवं राशिफल*गुरुवार, २२ अगस्त २०२४*
*सूर्योदय: ०६:०७*
*सूर्यास्त: १८:५२*
*चन्द्रोदय: २०:५१*
*चन्द्रास्त: ०८:३४*
*अयन दक्षिणायन*
*ऋतु: ⛈️ वर्षा*
*शक सम्वत: १९४६ (क्रोधी)*
*विक्रम सम्वत: २०८१ (कालयुक्त) पिंगल*
*संवत्सर क्रोधी*
*संवत्सर (उत्तर) कालयुक्त*
*युगाब्द (कलि संवत) ५१२६*
*मास भाद्रपद*
*पक्ष कृष्ण*
*तिथि तृतीया (१३:४६ से चतुर्थी)*
*नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा (२२:०५ से रेवती)*
*योग धृति (१३:०९ से शूल)*
*प्रथम करण विष्टि (१३:४६ तक)*
*द्वितीय करण बव (२४:१० तक)*
*॥गोचर ग्रहा:॥*
=============
*सूर्य सिंह*
*चंद्र मीन*
*मंगल वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*बुध कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)*
*गुरु वृष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)*
*शुक्र सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)*
*शनि कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)*
*राहु 🌟) मीन*
*केतु कन्या*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
==================
*अभिजित मुहूर्त १२:०४ से १२:५५*
*राहुकाल १४:०५ से १५:४१*
*यमगण्ड ०६:०७ से ०७:४३*
*दुर्मुहूर्त १०:२२ से ११:१३*
*अमृत काल १७:४७ से १९:१३*
*सर्वार्थसिद्धि योग २२:०५ से २९:४९*
*विजय मुहूर्त १४:३० से १५:२२*
*गोधूलि मुहूर्त १८:५१ से १९:१३*
*सायाह्न सन्ध्या १८:५१ से १९:५६*
*निशिता मुहूर्त २३:५८ से २४:४२*
*राहुवास दक्षिण*
*होमाहुति मंगल*
*दिशाशूल दक्षिण*
*अग्निवास पृथ्वी (१३:४६ तक)*
*भद्रावास मृत्यु (१३:४६ तक)*
*चन्द्रवास उत्तर*
*शिववास क्रीड़ा में (१३:४६ से कैलाश पर)*
*चौघड़िया विचार*
=====≈========
*॥दिन का चौघड़िया॥*
*१ – शुभ २ – रोग*
*३ – उद्वेग ४ – चर*
*५ – लाभ ६ – अमृत*
*७ – काल ८ – शुभ*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ – अमृत २ – चर*
*३ – रोग ४ – काल*
*५ – लाभ ६ – उद्वेग*
*७ – शुभ ८ – अमृत*
*नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*शुभ यात्रा दिशा*
=============
*उत्तर-पश्चिम (दही का सेवन कर यात्रा करें)*
*तिथि विशेष*
===========
*संकष्ट चतुर्थी, सातूड़ी (कज्जली) तीज, बहुला चतुर्थी, बुध कर्क में ०६:४० से, शरद ऋतु आरम्भ आदि।*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
========================
*आज २२:०५ तक जन्मे शिशुओ का नाम*
*उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (थ, ञ, झ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (दे) नामाक्षर से नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
==============
*सिंह – २९:२७ से ०७:४६*
*कन्या – ०७:४६ से १०:०४*
*तुला – १०:०४ से १२:२५*
*वृश्चिक – १२:२५ से १४:४४*
*धनु – १४:४४ से १६:४८*
*मकर – १६:४८ से १८:२९*
*कुम्भ – १८:२९ से १९:५४*
*मीन – १९:५४ से २१:१८*
*मेष – २१:१८ से २२:५२*
*वृषभ – २२:५२ से २४:४७+*
*मिथुन – २४:४७+ से २७:०२+*
*कर्क – २७:०२+ से २९:२३+*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
================
*शुभ मुहूर्त – ०५:४८ से ०७:४६*
*मृत्यु पञ्चक – ०७:४६ से १०:०४*
*अग्नि पञ्चक – १०:०४ से १२:२५*
*शुभ मुहूर्त – १२:२५ से १३:४६*
*रज पञ्चक – १३:४६ से १४:४४*
*शुभ मुहूर्त – १४:४४ से १६:४८*
*चोर पञ्चक – १६:४८ से १८:२९*
*शुभ मुहूर्त – १८:२९ से १९:५४*
*रोग पञ्चक – १९:५४ से २१:१८*
*चोर पञ्चक – २१:१८ से २२:०५*
*शुभ मुहूर्त – २२:०५ से २२:५२*
*रोग पञ्चक – २२:५२ से २४:४७+*
*शुभ मुहूर्त – २४:४७+ से २७:०२+*
*मृत्यु पञ्चक – २७:०२+ से २९:२३+*
*अग्नि पञ्चक – २९:२३+ से २९:४९+*
*आज का सुविचार*
===============
*”जीवन में सबसे बड़ी खुशी अपने स्वप्नों को पूर्ण करने में नहीं, बल्कि उन स्वप्नों को पूर्ण करने के लिए प्रयास करने में है।”*
*आज का राशिफल*
===============
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। खर्च पर नियंत्रण नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। महिलाओ की सेहत आज नरम रहने से घरेलू कार्य बिखरे रहेंगे ठंडे पदार्थो का सेव ना करें। मित्रो का भी साथ मिलेगा।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन इसका फल आश्चर्य में डालने वाला रहेगा। अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे इससे दूर रहें। परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे घरेलू समस्याओ को महिलाये अपने बल पर सुलझा लेंगी। संध्या के समय शुभ समाचार मिलेंगे। उत्तम भोजन वाहन मनोरंजन पर्यटन से आनंद मिलेगा।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन भी आपके पक्ष में रहेगा। परन्तु सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा। पुराने लटके कार्यो में गति आएगी। नई योजनाएं अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों से भी आज अधिक व्यस्त रह सकते है। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। महिलाये आज घरेलू कार्य मे ज्यादा व्यस्त रहेंगी। रिश्तेदारों के आने से चहल पहल बढ़ेगी।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन आध्यात्म एवं धार्मिक आस्था में वृद्धि करने वाला रहेगा। पुण्योदय होने से भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। फिर भी आज आपके निर्णय सही दिशा ले रहे है या नहीं इसकी जांच अवश्य करलें। धार्मिक यात्रा देव दर्शन के योग है। घर में वैवाहिक कार्यो की रूप रेखा बनेगी। कार्य व्यवसाय पर भी दिन लाभ कराने वाला रहेगा। पुराने परिचितों से भेंट होगी।*
*महिलाये आज कार्यो में विलंब करेंगी जिससे थोड़ी अव्यवस्था फैलेंगी। संतानो का स्वभाव चंचल रहेगा शान्ति के लिए*
*छोटी मोटी बातो की अनदेखी करें।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थिति वाला रहेगा। आज घर सदस्य की चिकित्सा पर अधिक खर्च होने से आर्थिक हालात असामान्य बनेंगे उधार भी लेना पड़ सकता है यथा संभव आज उधार ना लें। कार्य क्षेत्र पर आज दुसरो के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है। अधिक भाग दौड़ रहने के कारण थकान एवं स्वाभाव में रूखापन आने से प्रेम संबंध बिगड़ने की संभावना है। यात्रा में वाहन से चोट लग सकती है। जोखिम वाले कार्यो से दूर रहें आज परिवार की महिलाओं की बात ना मानने से बाद में पछतावा होगा।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन घर एवं बाहर के वातावरण में बदलाव लाने वाला रहेगा। सेहत थोड़ी नरम रहने से आलस्य रहेगा फिर भी आज आप घरेलु समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक सतर्क रहेंगे। आज वाणी एवं व्यवहार में भी कल की अपेक्षा नरमी रहेगी। सरकारी कार्यो में पहले उलझन पड़ेगी लेकिन किसी अनुभवी के सहयोग से समाधान मिल जाएगा।कार्य क्षेत्र पर आज कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव कर सकते है इस पर खर्च भी होगा। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे स्त्री सुख आवश्यकता पूर्ति करने पर ही मिलेगा।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज की दिनचर्या असंयमित रहेगी। आज के दिन का पूर्वार्ध परिवार में कलह रहने के कारण अशान्त रहेगा इसका कारण आप ही रहेंगे। सेहत भी असामान्य रहने से कार्य क्षेत्र पर बेहतर अनुभव नहीं करेंगे। धन लाभ के लिए आज चाटुकारिता का सहारा लेना पड़ सकता है। धार्मिक स्थानों पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्त्री मित्रो से संबंदो में कड़वाहट आ सकती है बहसबाजी से बचें। व्यवहार में नरमी रखें भ्रामक बातो पर विश्वास ना करें लोग आपको उकसाने का काम करेंगे।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन आपके लिये बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत प्रदान करेगा। आज धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में किसी अविवाहित के रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। कार्य क्षेत्र से आज सिमित धन लाभ होगा। अधिकांश कार्य आज सहयोगियों की सहायता लेकर ही करने पढ़ेंगे। शेयर एवं अन्य जोखिम वाले कार्य मे निवेश अवश्य लाभ देगा। महिलाये आज किसी का सहयोग करके आत्मसंतुष्टि अनुभव करेंगी।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। आज मन में भावुकता एवं क्रोध की अधिकता रहने से छोटी बात गंभीर विवाद का रूप ले सकती है। मध्यान पश्चात संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। सरकारी कार्यो को संभवतः टाले निर्णय आपके विपरीत रहेंगे। धन लाभ की संभावनाएं आज कम ही है परन्तु जब भी होगा आकस्मिक ही होगा। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहने से कार्यो से ध्यान भटकेगा।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख-शांति से बितायेंगे। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहने से परिजनों के साथ चल रहे मतभेद सामान्य होंगे। कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतानों के ऊपर खर्च बढेगा महिलाये अस्त-व्यस्त गृहस्थी को संभालने में अधिक व्यस्त रहेंगी। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा। धन लाभ परिश्रम के बाद दोपहर बाद ही होगा।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज के दिन का पूर्वार्ध पहले की भांति ही आनंददायक रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्यो में थोड़े प्रयत्न से लाभ होगा। प्रियजनों से उपहार-भेंट मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को दिन के उत्तरार्ध में काम का बोझ बढेगा। दोपहर के बाद का समय परिश्रम साध्य रहेगा। लापरवाही करने पर बनते कार्यो में विघ्न आएंगे। लाभ के अनुबंध मिलने की संभावना है परन्तु किसी के टांग अड़ाने से दुविधा में पड़ेंगे। परिवार में आज समय से काम ना करने पर स्त्री-संतान से मतभेद हो सकता है।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज का दिन भी आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे महिला वर्ग घरेलु झगड़े का कारण बनेगी निवारण भी स्वयं ही करेंगी। आज आपके हाथ से किये गए शुभकर्म अति लाभदायक सिद्ध होंगे। मध्यान के समय मन चंचल रहेगा आवश्यक निर्णय इस अवधि में ना लें॥*
न हि प्रपश्यामि
ममापनुद्या-द्यच्छोकमुच्छोष
णमिन्द्रियाणाम्। अवाप्य भूमावसपत्नमृद्धंराज्यं
सुराणामपि चाधिपत्यम्।।
*सत्यनारायण देव जी की जय।*
Operation Times News