Breaking News

पिछड़ी जाति के व्यक्ति ने जाल साजी कर अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूमि का बैनामा कराया

पिछड़ी जाति के व्यक्ति ने जाल साजी कर अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूमि का बैनामा कराया,

👉सम्पूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत पर नहीं हुई कार्यवाही,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-21अगस्त/ मिश्रित कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरापुर निवासिनी अमिरता पत्नी सकटू ने तहसील समांधान दिवस मे शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह अनुसूचित जाति की महिला है और उसके पति सकटू सेवा निबृत्त फौजी हैं जो वर्तमान समय में फालिस अटैक से ग्रसित होने के कारण उठने चलने में असमर्थ है की परगना औरंगाबाद के ग्राम सहसियामऊ में गाटा संख्या 18 / 8 रकवा 0.486 हेक्टर तथा 18/15 रकवा 0.376 हेक्टर कृषि भूमि राजस्व अभिलेख अँकित होने रे बाद भी गांव के ही निवासी पिछड़ी जाति के मनीष कुमार मौर्य पुत्र बृजकिशोर मौर्य ने लाचारी का फायदा उठाते हुये जाल साजी कर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर किसी अन्य व्यक्ति को सब रजिस्टार कार्यालय में खड़ा करके धोखा धड़ी करते हुये उपरोक्त कृषि भूमि का बैनामा करा लिया गया,शिकायती का आरोप है कि फर्जी बैनामें में लक्ष्मीकान्त पुत्र कमलेश कुमार निवासी मोहल्ला हाता कप्तान सीतापुर तथा अंकित आदिम पुत्र श्याम सुन्दर निवासी मोहल्ला लोनियन पुरवा सीतापुर गवाह के रूप में दर्ज हैं।शिकायत कर्तिनी का यह भी आरोप है कि उसके पति की कृषि भूमि का फर्जी बैनामा सब रजिस्टर कार्यालय में नियुक्त महिला सब रजिस्टार की मिली भगत से हुआ है यह फर्जी बैनामा कार्यालय की जिल्द संख्या 6960 के पृष्ठ संख्या 33/46 पर क्रमांक 4576 पर दर्ज है। पीड़िती ने प्रकरण का शिकायती पत्र तहसील समांधान दिवस अधिकारी को देकर कार्यवाही की मांग 17अगस्त को की गयी लेकिन धोखाधड़ी के गंभीर मामले मे अधिकारियों द्वारा समाचार के लिखने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं गई है,पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की गयी हैं।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *