राष्ट्रपति से सम्मानित आरिफ़ का तैराकी संघ ने किया सम्मान,
लखनऊ- राजभवन मे देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र श्रीमती आनंदीबेन पटेल राज्यपाल उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्रीमती हेमबिंदु नायक महासचिव उत्तर प्रदेश द्वारा आरिफ को देकर सम्मानित किया गया।प्रमाण पत्र रेड क्रॉस पैटर्न (संरक्षक) की भूमिका में किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गयाउक्त अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने आरिफ़ द्वारा समाज के प्रति निष्ठा, समर्पण और निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा एवं देश की सांस्कृतिक विरासत और तनावमुक्त खुशहाल समाज की परिकल्पना के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों हेतु प्रशंसा की गयी। सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले आरिफ सामाजिक परिवर्तन के वाहक हैं और ऐसे लोगों का सम्मान करना अन्य संगठनो और सजग नागरिकों का भी कर्तव्य होना चाहिए जिसके चलते शहीद भगत सिंह तरण ताल के तैराकी संघ ने आरिफ़ को सम्मानित करने का गौरवपूर्ण कार्य किया गया।तैराकी संघ अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता एवं सचिव विजय द्विवेदी द्वारा सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें तरण ताल के समस्त नए पुराने सदस्यों के साथ अनेको सम्मानित विभूतियों को आमंत्रित किया गया। तरण ताल के वरिष्ठ सदस्य शैलेश सिंह ने सम्मान कार्यक्रम को समाज मे एक मिसाल कायम करने के लिए लखनऊ के लाटूश रोड पर शुक्ला स्वीट्स हाउस में आयोजित करने का निर्णय किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद भगत सिंह तरण ताल के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता ने करते हुए अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जहां इंसान अपने ही परिवार, अपने माँ बाप के लिए वक़्त नही निकाल पाता ऐसे में किसी जरूरतमंद की मदद करना तो बड़ी दूर की बात हो गयी है लेकिन आरिफ़ जैसे लोग इंसानियत को ज़िंदा रखे हैं।
संरक्षक सुनील गुप्ता द्वारा आरिफ़ द्वारा समाज के लोगों को आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश देते हुए समाज में आपसी समरसता का कार्य किया जा रहा है उसकी प्रशंसा करते हुए शाल उड़ाकर सम्मान किया गया,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमन शांति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी द्वारा आरिफ के कार्यों की सराहना करते हुए बताया गया कि ऐसे पुरस्कारों से उनकी जिम्मेदारियां समाज के प्रति और बढ़ जाती है।राष्ट्रीय राजनीतिक दल के वरिष्ठ पदाधिकारी शब्बू कुरैशी ने शायराना अंदाज़ में कहा कि, सुना था जिसका कोई नही होता उसका तो ख़ुदा है यारो। लेकिन लखनऊ में जनाब आरिफ का दर ऐसा है कि हर ज़रूरतमंद को आसरा ज़रूर मिलता है और आरिफ की शख्सियत पर चार मिसरे ऐसे सुनाए की तालियों की गूंज से शुक्ला परिसर गूंजायमान हो गया
Operation Times News
