दरोग़ा की बर्ख़ास्तगी न होने तक लोधी समाज महापंचायत करेगा, उमेंद्र राजपूत
👉दरोग़ा द्वारा थूक चटवाने के मामले में लोधी युवा महासभा कमिश्नर का घेराव करेगा,
आगरा-थाना ताजगंज की तोरा पुलिस चौकी प्रभारी आकाश सिंह यादव द्वारा कलाल खेरिया के कृष्ण कुमार की बेरहमी से पिटाई कर थूक चटवाने की शर्मानाम घटना से आक्रोशित लोधी समाज की बैठक की गयी,अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के ज़िलाध्यक्ष उमेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार में थाने चौकी पर लोगों को न्याय व सम्मान देने की बात करती है वहीं कुछ पुलिस कर्मी अपने अमानवीय व्यवहार से मानवता को शर्मसार करने का काम कर रहे है। यदि प्रशासन द्वारा चौकी प्रभारी को बर्खास्त कर मुक़दमा दर्ज नहीं किया गया तो लोधी युवा महासभा महापंचयत कर सड़क पर आंदोलन करेगी।भाजपा ज़िलामंत्री डॉ.सुनील राजपूत ने बताया कि प्रकरण से केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ,केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य व लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी को अवगत करा दिया गया है।राष्ट्रीय सचिव प्रकाश राजपूत ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ शातिर अपराधी की तरह सड़क पर पिटाई करना कर उससे थूक चटवाने जैसी अमानवीय हरकत करने वाला व्यक्ति समाज के लिए ख़तरा है। ऐसे व्यक्ति को प्रशासन द्वारा तत्काल बर्खास्त कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।यदि प्रशासन द्वारा 24घंटे में आरोपी चौकी प्रभारी पर कार्यवाही नहीं की गई तो लोधी समाज कलाल खेरिया में समाज की महापंचायत कर बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाएगा,उक्त अवसर पर गुलाब सिंह लोधी, राकेश लोधी, बबलू लोधी, सुनील राजपूत,पीतम सिंह लोधी,प्रकाश राजपूत,हरिओम लोधी,मुकेश राजपूत, सतीश राजपूत,राहुल लोधी,मुन्ना लाल लोधी,देवेंद्र लोधी,रवि राजपूत,सुरेश राजपूत,साहब सिंह,भूपाल सिंह, रणवीर सिंह,जवाहर सिंह,अमर सिंह,लखन सिंह लोधी,कृष्णा कुमार विष्णु राजपूत आदि उपस्थित थे। मामले को सोशल मीडिया पर तूल पकड़ते देख पुलिस अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश दिये, जांच के दौरान कुछ मामलों में दोषी पाए जाने पर चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया।
Operation Times News
