किसान यूनियन की सिधौली में महापंचायत*
OTNews-Desk October 23, 2026 टॉप न्यूज़ 27 Views
किसान यूनियन की सिधौली में महापंचायत*
सीतापुर- जिले के महोली मे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का नेरी पहुंचने पर किसानों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
किसान नेता लखनऊ मण्डल उपाध्यक्ष अरुण शुक्ला के नेतृत्व में नेरी से सिधौली तक विशाल किसान रैली का आयोजन किया गया। राकेश टिकैत ने अरुण शुक्ला के आवास पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की गई,ग्रामीणों ने रैली का स्वागत कर किसानों की एकजुटता का परिचय दिया।
रैली के समापन पर सिधौली में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में किसानों की समस्याओं – गन्ना भुगतान, आवारा पशु, बिजली और MSP को लेकर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। अरुण शुक्ला ने कहा कि राकेश टिकैत किसानों की आवाज हैं और उनके आने से क्षेत्र के किसानों में नई ऊर्जा उत्पन्न हो गई, किसानों ने बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया ।