विधायक शशांक के गांव से निकली कलश यात्रा का हुआ समापन,
OTNews-Desk October 22, 2026 टॉप न्यूज़ 13 Views
विधायक शशांक के गांव से निकली कलश यात्रा का हुआ समापन,
सीतापुर: विधायक शशांक के निवास ब्रह्मावली से प्रारंभ हुई कलश यात्रा का बाबा बैजनाथ धाम में हुआ समापन,
सीतापुर-जिले की महोली क्षेत्र के। ब्रह्मावली से विधायक शशांक त्रिवेदी के निवास से सिद्धपीठ क्लेश हरण महादेव बाबा के स्थान से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तिमय वातावरण में निकली कलश यात्रा बड़ागांव रोड होते हुए महोली नगर का भ्रमण कर बाबा बैजनाथ धाम महोली पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद यात्रा का समापन हुआ।कलश यात्रा के मुख्य अतिथि महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने बाबा बैजनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने चाय एवं प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर ब्रह्मावली स्थित क्लेश हरण महादेव धाम पहुंचे।
यात्रा के शुभारंभ के दौरान महोली थाना प्रभारी जंग बहादुर पांडेय पुलिस बल के साथ मौजूद था।