Breaking News

पञ्चाङ्ग व राशिफल*सोमवार, १३ अप्रैल २०२६*

 पञ्चाङ्ग व राशिफल*सोमवार, १३ अप्रैल २०२६*

*सूर्योदय: – ०६:०८*
*सूर्यास्त: – १८:४७*
*चन्द्रोदय: – २७:५०+*
*चन्द्रास्त: – १४:५०*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु: 🌨️ वसन्त*
*शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)*
*विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)*
*युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८*
*मास – वैशाख*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – एकादशी (२५:०८+ से द्वादशी)*
*नक्षत्र – धनिष्ठा (१६:०३ से शतभिषा)*
*योग – शुभ (१७:१७ से शुक्ल)*
*प्रथम करण – बव (१३:१८ तक)*
*द्वितीय करण – बालव (२५:०८+ तक)*

*॥गोचर ग्रहा:॥*
============
*सूर्य – मीन*
*चंद्र – कुम्भ*
*मंगल – मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)*
*बुध – मीन (उदित, पूर्व , मार्गी)*
*गुरु – मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शुक्र – मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शनि – मीन (अस्त, पूर्व, मार्गी)*
*राहु – कुम्भ*
*केतु – सिंह*

*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
==================
*अभिजित मुहूर्त – १२:०२ से १२:५३*
*विजय मुहूर्त – १४:३४ से १५:२५*
*गोधूलि मुहूर्त – १८:४६ से १९:०८*
*सायाह्न सन्ध्या – १८:४७ से १९:५५*
*निशिता मुहूर्त – २४:०४+ से २४:५०+*
*ब्रह्म मुहूर्त – २८:३७+ से २९:२३+*
*राहुकाल – ०७:४३ से ०९:१८*
*गुलिक काल – १४:०२ से १५:३७*
*यमगण्ड – १०:५३ से १२:२८*
*दुर्मुहूर्त – १२:५३ से १३:४३*
*वर्ज्य – २३:१६ से २४:५२+*
*पञ्चक – अहोरात्र*
*होमाहुति – राहु (१६:०३ से केतु)*
*दिशा शूल – पूर्व*
*राहुकाल वास – उत्तर-पश्चिम*
*अग्निवास – आकाश (२५:०८+ से पाताल)*
*चन्द्रवास – पश्चिम*
*शिववास – कैलाश पर (२५:०८+ से नन्दी पर)*

*चौघड़िया विचार*
=============
*॥दिन का चौघड़िया॥*
*१ – अमृत २ – काल*
*३ – शुभ ४ – रोग*
*५ – उद्वेग ६ – चर*
*७ – लाभ ८ – अमृत*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ – चर २ – रोग*
*३ – काल ४ – लाभ*
*५ – उद्वेग ६ – शुभ*
*७ – अमृत ८ – चर*
*नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*

*शुभ यात्रा दिशा*
=============
*(दक्षिण या पश्चिम ) दर्पण देखकर या दुग्ध का सेवन करके यात्रा करें*

*तिथि विशेष*
===========
*वैशाख कृष्ण एकादशी, वरूथिनी एकादशी व्रत, वल्लभाचार्य जयंती, जलियांवाला बाग बलिदान दिवस, आदि*

*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
=======≈==========≈=
*आज १६:०३ तक जन्मे शिशुओं के नाम धनिष्ठा नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (गा, गी, गू, गे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥*

*उदय लग्न मुहूर्त*
=============
*मीन – ०४:४४ से ०६:१५*
*मेष – ०६:१५ से ०७:५५*
*वृषभ – ०७:५५ से ०९:५३*
*मिथुन – ०९:५३ से १२:०६*
*कर्क – १२:०६ से १४:२२*
*सिंह – १४:२२ से १६:३४*
*कन्या – १६:३४ से १८:४५*
*तुला – १८:४५ से २१:००*
*वृश्चिक – २१:०० से २३:१६*
*धनु – २३:१६ से २५:२१+*
*मकर – २५:२१+ से २७:०७+*
*कुम्भ – २७:०७+ से २८:४०+*

*पञ्चक रहित मुहूर्त*
==============
*शुभ मुहूर्त – ०६:०८ से ०६:१५*
*शुभ मुहूर्त – ०६:१५ से ०७:५५*
*रोग पञ्चक – ०७:५५ से ०९:५३*
*शुभ मुहूर्त – ०९:५३ से १२:०६*
*मृत्यु पञ्चक – १२:०६ से १४:२२*
*अग्नि पञ्चक – १४:२२ से १६:०३*
*शुभ मुहूर्त – १६:०३ से १६:३४*
*रज पञ्चक – १६:३४ से १८:४५*
*शुभ मुहूर्त – १८:४५ से २१:००*
*चोर पञ्चक – २१:०० से २३:१६*
*शुभ मुहूर्त – २३:१६ से २५:०८+*
*रोग पञ्चक – २५:०८+ से २५:२१+*
*शुभ मुहूर्त – २५:२१+ से २७:०७+*
*मृत्यु पञ्चक – २७:०७+ से २८:४०+*
*अग्नि पञ्चक – २८:४०+ से ३०:०७+*

*नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥*

*आज का सुविचार*
==============
*कर्म कहता है जब आप झूठ बोलकर किसी की जीवन नष्ट करते हैं तो उसे ऋण समझिए, यह आपको सूद सहित पुनः आपको मिलेगा॥*

*आज का राशिफल*
=============≈
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक और मंगलमय रहेगा। आपके अच्छे कामों और ईमानदारी से आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही थी, तो उसमें भी सुधार के संकेत दिखाई देंगे। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे मन को बहुत खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में रहने वाले लोग साथी के साथ घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं। हालांकि, किसी विरोधी की बातों में फंसने से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश या पैसे से जुड़े फैसलों में भी सोच-समझकर कदम उठाएं।*

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन तरक्की और उन्नति की राह पर आपके लिए अनुकूल रहेगा। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में कार्यरत लोग नए संपर्कों से लाभ पा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से पुराने पारिवारिक कलह या असहमति को दूर करने का अवसर मिलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कोई मनपसंद इच्छा पूरी होने से खुशी का अनुभव करेंगे। अपने रहन-सहन और निर्णयों में संतुलन बनाए रखें।*

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन आपके लिए थोड़ी उलझन भरा और व्यस्त रहेगा। काम का बोझ और इधर-उधर का आना-जाना लगेगा, लेकिन खर्च भी कुछ अधिक रहेंगे। प्रेम जीवन में साथी के लिए कोई सरप्राइज या उपहार लाने का मौका बन सकता है। व्यावसायिक या निवेश संबंधी फैसलों में थोड़ी सावधानी बरतें और योजना बनाकर आगे बढ़ें। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना आपके सामाजिक सम्मान और छवि को और निखारेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।*

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में मनपसंद काम मिलने के योग हैं, जो आपको संतोष और खुशी देंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, ताकि वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहे। विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के अवसर पा सकते हैं। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा एतियात रखें। यदि घूमने-फिरने का कोई प्लान बनाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा का ध्यान रखें।*

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज का दिन लाभ और बुद्धिमानी के प्रयोग का रहेगा। किसी अन्य के मामलों में बेवजह बोलने से बचें और अपनी वाणी को सौम्य रखें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। छोटे बच्चों की फरमाइश को पूरा करेंगे, जिससे घर का माहौल सुखमय बनेगा। आय में वृद्धि होगी और आप अपनी बुद्धि और विवेक से फैसले लेकर सबको चौंका सकते हैं। नए अवसरों की पहचान आपके लिए लाभकारी रहेगी।*

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो आपके मन को शांति देगा। आसपास रहने वाले लोगों की पहचान रखें, क्योंकि कुछ मित्र शत्रु भी बन सकते हैं। जिम्मेदारियों में लापरवाही न करें। दूर रहने वाले परिजन से खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा और जीवन में आनंद का अनुभव होगा।*

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में बड़े पद की प्राप्ति का मौका मिलेगा, लेकिन काम का दबाव भी अधिक रहेगा। आय बढ़ाने का अवसर हाथ से जाने न दें और जरूरतमंद की मदद भी करें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी या शिक्षा को लेकर बाहर से बुलावा आ सकता है। मेहनत का फल आपको निश्चित रूप से मिलेगा, पर सेहत का ध्यान भी जरूरी रहेगा।*

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। जोश से ज्यादा होश में रहें। खर्चों को लेकर योजना बनाएं, नहीं तो अनावश्यक धन व्यय हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला तनाव दे सकता है। कारोबार में परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। पुराने मित्र के लिए आर्थिक मदद करना आपको संतोष देगा और संबंध मजबूत करेगा।*

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन कई काम एक साथ आने से व्यस्तता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ की संभावना है। सांस्कृतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। लंबित सरकारी या व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने का समय मिलेगा। बॉस की कोई बुरी बात आपको परेशान कर सकती है, पर आप शांत रहकर परिस्थितियों का सामना करेंगे।*

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज कोई मनोकामना पूरी होने की संभावना है। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा और सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। संतान की किसी गलती पर तुरंत हां न कहें, नहीं तो बाद में पछतावा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएं और पिताजी की सेहत पर ध्यान दें। सामाजिक कार्यक्रमों में मान-सम्मान मिलेगा।*

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज जोखिम भरे काम से दूर रहें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है। बुद्धि का प्रयोग करके नुकसान से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव से माहौल खुशनुमा रहेगा। मतभेद से दूर रहें और किसी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें।*

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज का दिन चिंताग्रस्त और सतर्क रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। पुराने मित्र से लंबी मुलाकात होगी। खान-पान पर ध्यान दें और संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है। अपने कामों में योजना बनाकर चलना जरूरी रहेगा।*
▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬
असतो मा सद्गमय,
तमसो मा ज्योतिर्गमय।
मृत्योर्मा अमृतं गमय॥
*बाबा महाकालदेव जी की जय।*

About OTNews-Desk

Check Also

पचाँग व राशिफल*शनिवार, ०२ मई २०२६*

 पचाँग व राशिफल*शनिवार, ०२ मई २०२६* *सूर्योदय: ~ ०५:५३* *सूर्यास्त: ~ १८:५५* *चन्द्रोदय: ~ १९:३९* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *