पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल*शुक्रवार, ०६ मार्च २०२६*
OTNews-Desk March 6, 2026 धर्म 13 Views
पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल*शुक्रवार, ०६ मार्च २०२६*
*सूर्योदय: – ०६:५०*
*सूर्यास्त: – ०६:२७*
*चन्द्रोदय: – २१:११*
*चन्द्रास्त: – ०७:५६*
*अयन – उत्तरायणे (दक्षिण गोले)*
*ऋतु: 🌳 बसन्त*
*शक सम्वत: – १९४७ (विश्वावसु)*
*विक्रम सम्वत: – २०८२ (सिद्धार्थी)*
*युगाब्द (कलि संवत) – ५१२७*
*मास – चैत्र*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – तृतीया (१७:५३ से चतुर्थी)*
*नक्षत्र – हस्त (०९:२९ से चित्रा)*
*योग – गण्ड (०७:०६ से वृद्धि)*
*प्रथम करण – विष्टि (१७:५३ तक)*
*द्वितीय करण – बव (३०:३१+ तक)*
*॥गोचर ग्रहा:॥*
=============
*सूर्य – कुम्भ*
*चंद्र – तुला (२२:१६ से)*
*मंगल – कुम्भ (अस्त, पश्चिम , मार्गी)*
*बुध – कुम्भ (अस्त, पश्चिम, वक्री)*
*गुरु – मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)*
*शुक्र – मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)*
*शनि – मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)*
*राहु – कुम्भ*
*केतु – सिंह*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
=====≈============
*अभिजित मुहूर्त – १२:०५ से १२:५२*
*अमृत काल – २८:२३+ से ३०:०६+*
*विजय मुहूर्त – १४:२५ से १५:१२*
*गोधूलि मुहूर्त – १८:१६ से १८:४१*
*सायाह्न सन्ध्या – १८:१९ से १९:३३*
*निशिता मुहूर्त – २४:०३+ से २४:५२+*
*राहुकाल – ११:०१ से १२:२८*
*राहुवास – दक्षिण-पूर्व*
*यमगण्ड – १५:२४ से १६:५१*
*दुर्मुहूर्त – ०८:५८ से ०९:४५*
*होमाहुति – मंगल*
*दिशा शूल – पश्चिम*
*अग्निवास – आकाश*
*भद्रावास – पाताल (१७:५३ तक)*
*चन्द्रवास – दक्षिण (पश्चिम २२:१८ से)*
*शिववास – क्रीड़ा में (१७:५३ से कैलाश पर)*
*चौघड़िया विचार*
=============
*॥दिन का चौघड़िया॥*
*१ – चर २ – लाभ*
*३ – अमृत ४ – काल*
*५ – शुभ ६ – रोग*
*७ – उद्वेग ८ – चर*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ – रोग २ – काल*
*३ – लाभ ४ – उद्वेग*
*५ – शुभ ६ – अमृत*
*७ – चर ८ – रोग*
*नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*शुभ यात्रा दिशा*
=============
*पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)*
*तिथि विशेष*
===========
*संकष्ट चतुर्थी, क्षत्रपति शिवाजी जयन्ती (तिथि प्रमाण) आदि।*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
=====================
*आज ०९:२९ तक जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार (पे, पो, रा, री) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
============
*कुम्भ – ०५:३९ से ०७:०५*
*मीन – ०७:०५ से ०८:२८*
*मेष – ०८:२८ से १०:०२*
*वृषभ – १०:०२ से ११:५७*
*मिथुन – ११:५७ से १४:१२*
*कर्क – १४:१२ से १६:३३*
*सिंह – १६:३३ से १८:५२*
*कन्या – १८:५२ से २१:१०*
*तुला – २१:१० से २३:३१*
*वृश्चिक – २३:३१ से २५:५०+*
*धनु – २५:५०+ से २७:५४+*
*मकर – २७:५४+ से २९:३५+*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
==============
*शुभ मुहूर्त – ०६:३८ से ०७:०५*
*रज पञ्चक – ०७:०५ से ०८:२८*
*अग्नि पञ्चक – ०८:२८ से ०९:२९*
*शुभ मुहूर्त – ०९:२९ से १०:०२*
*रज पञ्चक – १०:०२ से ११:५७*
*शुभ मुहूर्त – ११:५७ से १४:१२*
*चोर पञ्चक – १४:१२ से १६:३३*
*शुभ मुहूर्त – १६:३३ से १७:५३*
*रोग पञ्चक – १७:५३ से १८:५२*
*शुभ मुहूर्त – १८:५२ से २१:१०*
*मृत्यु पञ्चक – २१:१० से २३:३१*
*अग्नि पञ्चक – २३:३१ से २५:५०+*
*शुभ मुहूर्त – २५:५०+ से २७:५४+*
*रज पञ्चक – २७:५४+ से २९:३५+*
*शुभ मुहूर्त – २९:३५+ से ३०:३६+*
*नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥*
*आज का सुविचार*
==============
*”जिह्वा” और “शब्द” दो अनमोल उपहार किसी ने इस से “संतोष” कमाया तो किसी ने इस से सब कुछ “गँवाया”॥*
*आज का राशिफल*
==============
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन भाग दौड़ वाला रहेगा लेकिन परिश्रम का फल किसी न किसी रूप में शुभ ही मिलेगा। दिन के आरंभ से मन मे व्यवसाय वृद्धि को लेकर तरह तरह के विचार आएंगे मध्यान तक इसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे लेकिन लाभ आज अकस्मात और जहां से सोचा नही वहां से होगा। नौकरी पेशाओ को गलत आचरण के कारण किसी से अपमानजनक शब्द सुनने पड़ेंगे फिर भी स्वयं में सुधार करने की जगह प्रतिशोध लेने के लिए तैयार रहेंगे। संध्या का समय धन लाभ कराएगा अकस्मात होने से आश्चर्य चकित और प्रसन्न रहेंगे। आज किसी को ना चाहकर परिजनों के विरोध के बाद भी आर्थिक अथवा अन्य रूप से मदद करनी पड़ेगी लेकिन अपना बजट ना बिगड़े इसका ध्यान रहे। सेहत में संध्या बाद गिरावट आएगी।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति रहने से कार्यो में उत्साह रहेगा। रुके हुए कार्य थोड़े से प्रयास से पूर्ण होंगे। आज बनाई नई योजनाएं संध्या के समय अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों के लिए भी समय निकालना पड़ेगा। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यवहार कुशलता से बिगड़े काम बना लेंगे। आप में थोड़ी स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। मित्र रिश्तेदारो के साथ लंबी यात्रा की योजना बनेगी घर मे किसी की जिद पूरी करने के कारण छोटा मोटा खर्च भी लगा रहेगा। संध्या बाद सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज का दिन साधारण रहेगा पूर्व में किया किसी गलत आचरण का अफसोस होगा लेकिन सुधार फिर भी नही करेंगे। अन्य लोगो के ऊपर आश्रित रहने के कारण कार्य व्यवसाय में परिश्रम का लाभ कम ही मिलेगा फिर भी आज आवश्यकताए कम रहने से परेशानी नही होगी धन की आमद कम ही रहेगी। नौकरी वाले लोग आलसी व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलाएंगे। परिजनों का सहयोग सानिध्य हौसला बढ़ाएगा लेकिन फिर भी काम नही आएगा। खान पान संयमित रखें पेट खराब हो सकता है।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन ज्यादा लाभदायक तो नही फिर भी सधा रहने से आगे के लिये सफलता का मार्ग खोलेगा। दिन का आरंभ सुस्ती में होगा लेकिन इसके बाद सभी कार्य नियमित समय पर पूर्ण कर लेंगे। कार्य-व्यवसाय के प्रति आज अधिक गंभीर रहेंगे इसके लिये लघु यात्रा भी करनी पड़ेगी मध्यान के समय भगदौड़ व्यर्थ होती प्रतीत होगी धन की आमद आज अनिश्चित रहने के कारण मन निराश होगा लेकिन अपने कार्यो से संतुष्ट एवं भविष्य के लिये निश्चिन्त भी रहेंगे। परिवार में आपसी प्रेम स्नेह बढेगा। स्वास्थ्य में संध्या बाद कुछ नरमी आएगी।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत आलसी रहेगा परन्तु फिर भी जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता अवश्य ही मिलेगी। घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्य भी एकसाथ करने में थोड़ी दुविधा बनेगी लेकिन बुजुर्गो का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे। कार्य-व्यवसाय में आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना के परिणाम को लेकर बेचैन रहेंगे धर्य से काम लें जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय लेने से बचें विजय आपकी ही होगी। धन की आमद को लेकर दिन के आरंभ में आशंकित रहेंगे मध्यान बाद अकस्मात हो जाएगी। आपके पीछे से चुगली करने वाले लोग हानि पहुचा सकते है सतर्क रहें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन शान्तिप्रद रहेगा दिन के आरंभ से मन मे चंचलता रहेगी परिजनों के साथ हल्की फुल्की मजाक से वातावरण हल्का बनेगा मध्यान के आस-पास किसी से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर लाभ के सौदे हाथ लेंगेंगे लेकिन इनसे जितनी आशा थी उतना लाभ नही ले सकेंगे फिर भी आज खर्च से अधिक आय हो ही जाएगी। साथ काम करने वाले लोग आपके व्यवहार से आकर्षित होंगे। किसी से भी काम निकालना आज आसान रहेगा। महिलाओं अथवा बुजुर्गो को छाती में संक्रमण हो सकता है।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन बचते बचते कुछ ना कुछ हानि कराएगा। आज आपके विचार किसी से जल्दी मेल नही खाएंगे हानि वाले कामो में रुचि अधिक रहेगी। आज जिसकी आशंका नही रहेगी उसी कार्य से नुकसान होने की संभावना है। धन संबंधित लेन-देन अथवा निवेश पर आज विराम रखें अन्यथा आर्थिक कमी के कारण बाद में परेशानी होगी। नौकरी वाले जातको को लापरवाही के कारण डांट सुननी पड़ेगी। घर मे कुछ अप्रिय घटना होने से मन बेचैन रहेगा। हित शत्रुओ से विशेष सावधान रहें पीठ पीछे हानि पहुँचा सकते है। सेहत अकस्मात खराब होने की संभावना है।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज के दिन आपका सार्वजनिक जीवन बेहतर बनेगा लेकिन दिखावे की मानसिकता रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके फलस्वरूप बजट प्रभावित होगा। सेहत आज सामान्य रहेगी लेकिन पुराने रक्त अथवा चर्म रोग की समस्या फिर से बन सकती है। कार्य व्यवसाय को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे लेकिन मध्यान बाद धन की आवश्यकता पड़ने पर स्वभाव में गंभीरता आ जायेगी। आज समय पर कोई काम।नही आएगा धन के व्यवहार ना चाहकर भी करने पड़ेंगे। घर मे वातावरण शांत रहेगा महिलाए प्रतिस्पर्धा के कारण स्वयं को अन्य से निम्न आंकने पर दुखी होंगी।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज का दिन कार्य सफलता वाला है इसका लाभ उठाएं स्वभाव में आलस्य अधिक रहेगा इससे बचे अन्यथा लाभ हाथ आकर निकल भी सकता है। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद ही अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम कुछ एक से ही मिलेगा। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जायेगा। नौकरी वाले लोग किसी बहुप्रतीक्षित योजना पर कार्य आरंभ करेंगे शीघ्र ही इसके सही दिशा लेने पर भविष्य सुरक्षित बनेगा। सरकार की तरफ से नरमी रहेगी कागजी कार्य आज अवश्य पूर्ण करलें। घर मे सुख शांति रहेगी।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लटकी योजना अथवा अति महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने से राहत मिलेगी। भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा आज अधिक करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम निराशाजनक नही रहेंगे। आज काम छोटा हो या बड़ा सभी कुछ ना कुछ लाभ ही देंगे। धन की आमद संतोषजनक रहेगी लेकिन कार्य क्षेत्र पर किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आज गृहस्थ में बाहर की अपेक्षा शांति अनुभव करेंगे। संध्या के समय मन मे विपरीत विचार आएंगे सेहत सामान्य रहेगी।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन प्रतिकूल रहेगा सेहत में सुबह से ही कुछ ना कुछ कमी बनेगी अनदेखी पर मध्यान तक इसके बढ़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र से आज आशा कम ही रखें दिन परिश्रम साध्य रहेगा कम परिश्रम करने पर लाभ भी कम ही मिल सकेगा। आज अकस्मात खर्च ज्यादा परेशान करेंगे व्यर्थ के खर्चो पर नियंत्रण की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले कामना पूर्ति ना होने पर अधिकारियों से नाराज रहेंगे जानकर काम खराब भी कर सकते है। मध्यान के बाद धार्मिक भावनाओं का उदय होगा लेकिन पूजा पाठ में फिर भी मन केंद्रित नही कर पाएंगे।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज का दिन भी आपका सामान्य से अधिक उत्तम रहेगा। आपकी महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ती होने से दिन भर आनंदित रहेंगे। बस सेहत को लेकर आज थोड़ा आशंकित रहेंगे सर्दी लगने का भय है सावधान रहें। नौकरी पेशा एवं व्यापारियों को अनुकूल वातावरण मिलने से निसंकोच होकर निर्णय ले पाएंगे जिसका फल शीघ्र ही देखने को मिलेगा। मध्यान के बाद का समय आमदनी में बढ़ोतरी कराएगा। सामाजिक सम्मान बढेगा। परिजनों एवं मित्रो के प्रति अत्यधिक दयालुता परेशानी में डाल सकती है सोच समझ कर ही कोई निर्णय लें। धन लाभ के अवसर रुक रुक कर मिलते रहेंगे इनको हाथ से ना जाने दें। संध्या के बाद मौज-शौक में वृद्धि होगी।*
▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬
यथा चित्तं तथा वाचो
यथा वाचस्तथा क्रियाः
चित्ते वाचि क्रियायांच
साधुनामेक्रूपता॥
*माता महालक्ष्मी देवीजी की जय।*