आर एस एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
OTNews-Desk January 26, 2026 टॉप न्यूज़ 3 Views
आर एस एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,
अतिथियों का किया गया सामानहेलो सम्मानित,
लखनऊ-राजधानी के आशियाना स्थित रुचि खण्ड द्वतीय शारदा नगर में आर एस एकेडमी स्कूल में गणतंत्र दिवस देशभक्ति के गीतों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देश प्रेम के मधुर गीतों से कार्यक्रम मनमोहन हो गया।
कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी एल. एम. यादव की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। विद्यालय के प्रबंधक आर. एस. यादव व उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया,उक्त अवसर पर छात्रों, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता व नेतृत्व में बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।