Breaking News

श्री शिव महापुराण कथा व रुद्र महायज्ञ का 15 से शुभारंभ,

 श्री शिव महापुराण कथा व रुद्र महायज्ञ का 15 से शुभारंभ,

पत्रकार वार्ता में उपस्थित प्रतिनिधि

लखनऊ- सेक्टर-F रामलीला मैदान पार्क, एलडीए कॉलोनी, हिंद नगर में 15–25 दिसंबर 2025 से  श्री आदि गुरु वैदिक सेवा संस्थान द्वारा श्री शिव महापुराण कथा एवं विशाल रुद्र महायज्ञ का 10 दिवसीय आयोजन 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है।आयोजित यज्ञ में आध्यात्मिक महोत्सव में शंकराचार्य श्री प्रशांत प्रभु  महाराज दिव्य कथा वाचन करेंगे।

 मुख्य कार्यक्रम
👉धर्म कलश यात्रा 14 दिसंबर,2 बजे महाकालेश्वर धाम मंदिर, सेक्टर-F विस्तार, आशियाना,
श्री शिव महापुराण कथा
👉15–25 दिसंबर, प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक सेक्टर-F रामलीला मैदान पार्क, एलडीए कॉलोनी, हिंद नगर विशाल रुद्र महायज्ञ,प्रतिदिन रात 8 बजे से 12 बजे तक,

👉1008 पार्थिव शिवलिंगों का मनोकामना पूर्ति रुद्राभिषेक 25 दिसंबर,
👉संस्थान ने समस्त श्रद्धालुओं, सनातनी समाज एवं मातृशक्ति से आयोजन में उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की। प्रेस वार्ता में जितेन्द्र बहादुर सिंह सहित कई प्रतिष्ठित पत्रकारों का सम्मान हुआ।
आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। विशिष्ट अतिथि भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव एस० के०द्विवेदी,एम.एल. त्रिपाठी,विशेष कार्याधिकारी उत्तर प्रदेश,मोहम्मद शकील प्रदेश संयुक्त सचिव,रवि सिंह, सदस्य को अंगवस्त्र, माला एवं उपहार भेंट कर सम्मानित कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया,उक्त अवसर पर श्रीमती मधु यादव, श्रीमती रंजना मिश्रा, श्री सर्वेश तिवारी श्री आदि गुरु वैदिक सेवा संस्थान, लखनऊ मंडल सम्मानित लोग उपस्थित थे l

About OTNews-Desk

Check Also

पचाँग व राशिफल*शनिवार, ०२ मई २०२६*

 पचाँग व राशिफल*शनिवार, ०२ मई २०२६* *सूर्योदय: ~ ०५:५३* *सूर्यास्त: ~ १८:५५* *चन्द्रोदय: ~ १९:३९* …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *