Breaking News

पचास लाख खर्च  होने के बाद ग्राम सभा की हालत बदहाल,

पचास लाख खर्च  होने के बाद ग्राम सभा की हालत बदहाल,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर-04 दिसम्बर25,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त व ग्राम पंचायत की पारदर्शी विकास के निर्देशों के बाद भी विकासखंड मिश्रित की गोहिलारी के ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की भ्रष्टाचारी नीति के चलते के चलते लगभग पंचायत में विकास के नाम पर लगभग ₹50 लाख गए हो जाने के बाद भी ग्राम पंचायत के मजरों की दशा देख रेख कर ऐसा नहीं प्रतीत होता कि गांव के गली कूचों का विकास हुआ हो। ग्राम पंचायत गोहिलारी के अनेको मार्ग  स्वयं की दयनीय दशा पर आंसू बहा रहे है।सूत्रानुसार ग्राम पंचायत के ग्राम नवाबगंज,घैला,गोहिलारी, कुहेता  हैं।मुख्य गांव गोहिलारी कुहेता के निकट से गोमती नदी निकलीं है गोहिलारी गांव नदी के दूसरी ओर है जबकि शेष मजरे ग्राम पंचायत में हैं।ग्रा० पं० में एक मार्ग निर्माण के नाम पर चल रहे प्रधानी कार्य काल में 1 लाख 99 हजार 240 रु०कागजो पर खर्च दिखाया गया है लेकिन यह रोड निर्माण कहां से कहां तक किन मजरो और किस मुख्य मार्ग को जोड़ने के लिये कियागया है ब्लाक के लोग तक नहीं बता पा रहे हैं।  सूत्र बताते हैं कि 8 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण गोमती नदी के पार स्थित गोहिलारी गांव में कराया जा रहा है जिसके निर्माण के लिये 7 लाख 18000/-रू० की सामग्री ईट,मौरंग,बालू, गिट्टी,सरिया,सीमेंन्ट,आदि प्रयुक्त दिखाई गई है शेष धनराशि का मजदूरी पर ब्यय होना बताया जा रहा है। नदी के उसपार बने आंगनबाड़ी केन्द्र का अन्य मजरों की गर्भवती धात्री महिलाओं और बच्चों को क्या लाभ मिलेगा एक गम्भीर प्रश्न है क्योंकि अन्य मजरे नदी के पार स्थित है नदी पर निकट कोई पुल भी नहीं है। इसी तरह ग्राम कुहेता में स्थित कुण्डा तालाब के जीर्णोध्दार के नाम पर भारी भरकम धनराशि खर्च कर दी गई है लेकिन कितना धन ग्राम प्रधान वह पंचायत सचिव के द्वारा ब्यय किया है ,यह ग्राम प्रधान पंचायत सचिव वह बड़ा ब्लॉक अधिकारी बताने से कतरा रहे हैं ग्राम कुहेता मे जू० हा० स्कूल की बाउण्ड्री निर्माण के नाम पर भी 6 लाख 17000/रु० सरकारी धन ब्यय किया गया है लेकिन विद्यालय की बाउण्ड्री की दशा देखकर नहीं लगता है कि इतनी बड़ी धनराशि बाउण्ड्री निर्माण पर खर्च हुई है।ग्राम लोकनापुर स्थित गौशाला में अतिरिक्त प्रथम टीन शेड निर्माण कार्य के नाम पर 9 लाख 65000/ टीन सेट पर दिखाए गए ब्यय की जांच शासन के द्वारा आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) जांच कराई जाए ताकि भ्रष्टाचार्यों के कार्य कलाप की पोल खुल सके भ्रष्टाचार की पोल खुल सके। इसी तरह से ग्राम सभा में शेक वार्ड के निर्माण पर 7 लाख 31000/-रू० सरकारी खाते से खर्च दिखाया गया, लेकिन गांव सभा के लोग इसके होने का स्थान नहीं बता पा रहे हैं । इस तरह से ग्रा० पं० गोहिलारी के विकास पर लगभग आधा करोड़ रुपये सरकारी धनराशि खर्च तो की गई है, लेकिन ग्राम सभा के मजरों की दशा देखकर ऐसा नहीं लगता कि उनके विकास पर यह भारी भरकम धनराशि खर्च भी हुई हो। मिश्रित ब्लॉक की गोहिलारी गांव सभा में विकास कार्य के नाम पर खर्च धनराशि से कहा और क्या कार्य हुये है जांच और कार्यवाही का एक गम्भीर मुद्दा है वर्तमान प्रधान का कार्य काल समाप्त भी नहीं हुआ है। शासन प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के द्वारा विकास कार्य पर  खर्च की गई सरकारी धनराशि तथा पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) से से जांच कर ली जाए तो ग्राम प्रधान पंचायत सचिव से लेकर ब्लॉक के अधिकारी सलाखों के पीछे होंगे-?

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *