Breaking News

एसआईआर मे लगे बी०एल०ओ० जसरथपुर के मतदाताओ के घरो पर नही जा रहे ,

एसआईआर मे लगे बी०एल०ओ० जसरथपुर के मतदाताओ के घरो पर नही जा रहे ,

👉बीएलओ की दूषित कार्यशैली से मतदाता परेशान,

👉शिकायत के बादभी उच्चाधिकारी नही दे रहे ध्यान,

👉बीएलओ कमलेश का पुत्र कर रहा एसआईआर के कार्य,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर-28 नवम्बर,भारत निर्वाचन आयोग के कड़े निर्देशों के बाद भी जिले की मिश्रित तहसील की ग्राम पंचायत दशरथपुर में तैनात किए गए बीएलओ  की मनमानी पंचायत के आम मतदाताओं पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है, कार्य में लगे यह बी० एल० ओ० मतदाता सूची मे दर्ज मतदाताओं के पुनरीक्षण कार्य हेतु घर-घर न जाकर खाना पूर्ति करने में लगे हुये हैं जिस कारण ग्राम पंचायत के मतदाता एस आई आर फार्म भरने के लिये भाग संख्या के अनुसार लगे बीएलओ को ढूंढते नजर आ रहे है।

मिश्रित विकासखंड के ग्राम पंचायत जसरथपुर में चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ती महिलाओं को बीएलओ  नियुक्त किया गया है, जिनमें से एक को मात्र इस ग्राम सभा के राजस्व गांव करमसेपुर की ही जिम्मेदारी दी गई है जबकि तीन अन्य को मजरा क्रमशः करियाडी, जसरथपुर,फुलवारी ,गुप्फापुरवा, रामनगर,नईबस्ती,में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य दिया गया है कहना ग़लत न होगा कि यह तीनों बी०एल०ओ सन्तोष कुमारी,मनू देवी ,और सरोज कुमारी बताये जाते हैं। ग्राम सभा जसरथपुर में मतदाता सूची की पुनरीक्षण व्यवस्था की देख-रेख करने वाले लेखपाल अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बी एल ओ सरोज कुमारी की स्वास्थ्य परेशानियों को देखते हुये उनके कार्य सहयोग के लिये एक अन्य अध्यापक कमलेश कुमार को लगा कर रामनगर का मतदाता पुनरीक्षण कार्य सौंपा गया है, विडम्बनाओ के चलते बी एल ओ अध्यापक कमलेश कुमार स्वयं घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण के निर्धारित आवेदन प्रविष्टियो की पूर्ति करने-करवाने के बजाय अपने अप्रशिक्षित पुत्र को निर्वाचन आयोग के अति महत्वपूर्ण कार्य में निजी तौर पर लगा रखा है जो मतदाता पुनरीक्षण का प्रपत्र फार्म/आवेदन घर-घर जाकर भरने- भरवाने के बजाय अपने चहेतों के दरवाजे पर बैठकर और चहेतों के ही घर जाकर उन्हें पुनरीक्षण आवेदन देने के साथ ही प्रविष्टियो की पूर्ति करने-करवाने की खाना पूर्ति कर रहे हैं जिससे मजरा रामनगर का आम मतदाता काफी परेशान हैं ।अनेको बार शिकायत करने के बाद भी उच्च अधिकारी निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं और इस ग्राम सभा का आम मतदाता सूची से अपना नाम कट जाने की सम्भावित दुर्व्यवस्था को लेकर काफी परेशान हैं।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *