Breaking News

एलडीए ने गैराज,रो-हाउस सहित अवैध निर्माण सील किये,

एलडीए ने गैराज,रो-हाउस सहित अवैध निर्माण सील किये,

प्रवर्तन अधिकारियों ने अवैध निर्मित गैराज को क्रियाशील
अवैध रो हाउस पर चला बुलडोजर

लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन टीम ने इंदिरा नगर गुड़म्मा गोमती नगर  चिनहट, काकोरी व माल अवैध निर्माणों को सील करने के साथ ही 150 बीघा क्षेत्रफल की  14 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया।
प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि
चिनहट के सिकन्दरपुर खुर्द, बगुलहा व कुम्हारनपुरवा में लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल की 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।वही चिनहट, गोमती नगर व गोमती नगर विस्तार मे कार वर्कशॉप, रो-हाउस भवनों, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स सहित 14 अवैध निर्माणों को सील किया गया। जोन-5 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि सूर्य प्रताप सिंह द्वारा गुड़म्बा में यूनिटी सिटी कालोनी के पास 300 वर्गमीटर व राजेश प्रजापति द्वारा जनता कालेज के पास लगभग 500
वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक निर्माण कार्य, अनवर सिद्दीकी द्वारा इंदिरा नगर के पानी गांव में लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड सहित तीनों अवैध निर्माणों को सील किया गया। जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि
दुबग्गा के जिलहपुर मौरा, अमेठिया सलेमपुर, जेहटा और माल के काकराबाद में लगभग 120 बीघा क्षेत्रफल की 10 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *