Breaking News

चोरी की वारदातों को चोर दे रहे अंजाम, पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट,

चोरी की वारदातों को चोर दे रहे अंजाम, पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट,

पुलिस दर्ज नहीं करती रिपोर्ट, तो कैसे होगा चोरी की घटनाओं का खुलासा-?

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर26अक्टूबर25,पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के द्वारा नैमिसारण्य भ्रमण के दौरान पुलिस के कार्यकलापों की समीक्षा की गई करते हुए कहा गया कि अपराध और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए लेकिन चोरों की हिमायती मिश्रिख पुलिस ने उनके इस बयान को नजर अंदाज कर दिया और चोरों को हिमायती बनी हुई है,और पुलिस मिश्रित पुलिस की निष्क्रिय कार्य शैली के चलते नगर क्षेत्र में लोग दीपावली पर्व मनाने की तैयारी मैं लगे हुए थे कि हौसला बुलंन्द चोर चोरी की वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे थे , वही चोरों की हिमायती मिश्रित पुलिस के द्वारा चोरी की घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जा रही,तो चोरी की घटनाओं का कैसे खुलासा होगा-? दिखावे के लिये पुलिस ने घटना स्थलों की जांच की गई लेकिन चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है। विदित हो कि 5/6अक्टूबर 25 की रात्रि मिश्रित कोतवाली  क्षेत्र के ग्राम छावनि निवासी एक अधिवक्ता मनोज अवस्थी पुत्र माया प्रकाश के घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोर 25000/रु०कीनगदी,एक कीमती  मोबाइल चुरा ले गये घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की घटना कैद हो जाने के कारण पुलिस ने धारा 305 में रिपोर्ट  दर्ज करने के बाद खुलासा नहीं किया गया।10 अक्टू० की रात्रि मिश्रित में डाक बंगला के पीछे बसे मो०गौतम नगर निवासी ओम प्रकाश पुत्र दुजई निवासी ग्राम ढेड़रहा सपरिवार नये मकान मो०गौतम नगर में था और गांव के ताला बन्द मकान से चोर अलमारी व बक्से को तोड़कर सोने की एक चैन चांदी का टूटा जेवर एक गैससिलेण्डर मय चूल्हा चुराले गये तहरीर देने के बाद भी पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है।24/25 सितम्बर की रात्रि डाक बंगला के पीछे परिक्रमा मार्ग निवासी रजनीश कुमार पुत्र जमुना प्रसाद के बन्द घर में घुसकर चोर कमरे में रखी अलमारी तोड़कर 1लाख 40,000रु० की नगदी सोने की दो अंगूठी,सोने के एक जोड़ी झाला सोने की ही 15 तोला सोना चोरी हो गया लेकिन पुलिस ने खुलासा आज तक नहीं किया, मो० पाण्डेय नगर निवासी शिवम त्रिपाठी के घर के बाहर खड़ा 30वर्ष पुराना चन्दन  का पेड़ चोर काट ले गये थे पुलिस ने रिपोर्ट नही लिखी है, इसके पहले डाक। बंगला के पीछे परिक्रमा मार्ग निवासी वीरू पुत्र आशाराम के।घर के बाहर खड़े आटो रिक्शा बैट्रा कीमत लगभग 40,000रु०को चोरी का पुलिस ने आज तक खुलासा नहीं किया।30सिम्तबर की रात मिश्रित पावर हाउस के निकट रोड के पश्चिम प्रसून दीक्षित पत्नी चन्द्रहास के।घर के दरवाजा तोड़कर 20 हजार  नगदी सोने की एक अंगूठी, चांदी।की बिछिया आदि चोरी कर ले गए गये,पीड़िता द्वारा तहरीर लेने|के बाद चोरों की हिमाहिती मिश्रित पुलिस  द्वारा  चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई,वही चोरों के आतंक से लोगों में दहशत जाता है।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *