Breaking News

चार्जिंग में लगे ई रिक्शा की बैट्रियां चोरी,पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट,

चार्जिंग में लगेई रिक्शा की बैट्रियां चोरी,पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट,

आ۔सं,

सीतापुर-26अक्टूबर 25-मिश्रित पुलिस की निष्क्रिय कार्यशैली के चलते हौसला बुलंद चोरों के द्वारा महर्षि दधीचि की पौराणिक तपोभूमि के मिश्रित तीर्थ नगर क्षेत्र में  चोरियों का सिलसिला जहां थमने का नाम नहीं ले रहा है वहीं कोतवाली पुलिस अपराध छिपाऊ की नीति के चलते पीड़ितो की  तहरीर लेने के एक सप्ताह बाद भी घटना चोरी की घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है है।

जानकारी के अनुसार मिश्रित कोतवाली के पीछे स्थित बड़ा हनुमान मंदिर के निकट  ग्राम/मोहल्ला फुलवारी मजरा जसरथपुर निवासी ब्रजकिशोर पुत्र हब्बा ने ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग में लगाकर  19अक्टूबर को देर शाम घर के बाहर खड़ा कर दिया था और दूसरा सीएनजी ऑटो लेकर रोजी-रोटी कमाने के लिये चला गया था रात लगभग12:30 बजे वापस घर लौटने पर देखा की ऑटो की बैटरी चार्ज नहीं हो रही हैं  बैट्री बाक्स खोलने पर दोनों बैट्रियां गायब थी  पीड़ित ऑटो रिक्शा मलिक ने घटित घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी घटना के एक सप्ताह बाद समाचार के लिखे जाने तक चोरों की हिमायती पुलिस ने न तो  रिपोर्ट दर्ज की है और न ही चोरी हुई बैट्रियों की बरामदगी नही की गयी।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *