एलडीए वीसी के अवैध निर्माण के साधक हेमन्त ने पूर्ण करवा दिया शील व्यावसायिक काम्पलेक्स,
लखनऊ- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा छोटे-छोटे मकान व जीविको पार्जन के लिए प्रदेश के शहरी क्षेत्रो के लोगों को दुकानें बनाने के लिए शासनादेश जारी किया गया, लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के प्रवर्तन जोन क्षेत्र में तैनात साधकों के द्वारा गली कूचों में जाकर जहां एक ओर अवैघ उगाही का गोरख धंधा चलाया जा रहा है वही सील अवैध निर्माण पूर्ण करवा कर अध्यासित करवाए जा रहे हैं।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन क्षेत्रो में तैनात अवर अभियंता,सहायक अभियंता तथा जोनल अधिकारी के संरक्षण में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायतकर्ताओं के द्वारा आइजीआरएस पोर्टल से लेकर शासन स्तर तक की गई शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर प्राधिकरण कर्मियों के द्वारा करवाए जा रहे अवैध निर्माण के मामले में शासन स्तर पर हो रही फजीहत से बौखलाए वर्तमान उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 और 19 के प्रावधानों पर कुठाराघात करते हुए शिकायतकर्ताओं को फर्जी मामले में फँसाने की कथित योजना बनाते हुए अपने चहेते राजधानी से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में अवैध निर्माण कर्ताओं को बाधक बताकर समाचार प्रकाशित करवाया गया,वहीं कुछ तथा कथित समाचार पत्रों द्वारा शिकायतकर्ताओं को शिकायती गिरोह की संज्ञा दी गई जब कि उन्हें यह नहीं मालूम भारतीय संविधान में देश के आम नागरिक को प्रत्येक मामले में शिकायत करने का अधिकार प्राप्त है, वर्तमान उपाध्यक्ष के कार्यकाल में शैक्षिक योग्यता के विपरीत विद्युत यांत्रिक श्रेणी के तैनात किए गए अवर अभियंता हेमंत कुमार गली कूचो में घूम कर मुख्यमंत्री के आदेशों के विपरीत छोटे-छोटे निर्माण से कार्यवाही के नाम पर अवैध वसूली का गोरख धंधा चलाया जा रहा हैं विदित होगी प्रवर्तन जोन 4 के रैथा मार्ग पर निर्मणाधीन अनाधिकृत व्यावसायिक निर्माण को तत्कालीन अवर अभियंता भारत पांडे के द्वारा द्वितीय स्लेप पढ़ते ही सील किए गए अवैध व्यवसायिक निर्माण को विधि विरुद्ध तैनात विद्युत यांत्रिक श्रेणी के जेई हेमंत कुमार के द्वारा पूर्ण करवाकर अध्यासित करवाया जा रहा है-?क्रमशः आगे…..