एलडीए ने 04 अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर,
लखनऊ-ललखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन-4 की टीम द्वारा सैरपुर क्षेत्र में लगभग 18 बीघा क्षेत्रफल में की 04 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया।
प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि सैरपुर थानाक्षेत्र के बौरूमऊ में विक्रम, प्रदीप यादव, संतोष कुमार, दीपू यादव व अन्य द्वारा चार अलग-अलग स्थानों पर लगभग 18 बीघा अनाधिकृत प्लाटिंग कर अवैध कालोनी पर विहित न्यायालय के ध्वस्तीकरण के आदेश के तहत प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी।
Operation Times News
