महिला को मिला सरकारी आवास, ससुराली जन कर रहे उत्पीड़न,
OTNews-Desk September 15, 2025 टॉप न्यूज़ 41 Views
महिला को मिला सरकारी आवास, ससुराली जन कर रहे उत्पीड़न,
महिला को मिली कॉलोनी,सास ससुर जबरन करा रहे खाली आवास, पीड़ित ने आईजीआरएस पोर्टल पर की शिकायत,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-16 सितम्बर 25-पारिवारिक खून के रिश्तों को दरकिनार कर अखबार में छपने वाली बेदखली सूचनाओं पर प्रतिबन्ध नहीं लगना चाहिये-? क्या समाचार पत्र में बेदखड़ी सूचना का प्रकाशन होने से छपवाने से पारिवारिक व खून का रिश्ता समाप्त नही हो सकता और न हीं उसे बेदखल किया जा सकता है। हां पिता पुत्र भाई बहन और निकट सम्बन्धियो में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन पारिवारिक खून के रिश्ते को नकारा नहीं जा सकता है। मिश्रित तहसील क्षेत्र के ग्राम शमसापुर निवासिनी रेनू गुप्ता पत्नी रिंकू गुप्ता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर उप जिलाधिकारी मिश्रित शैलेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित कर उत्पीड़न मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए गए,वही उत्पीड़न से त्रस्त पीड़िता ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। विदित हो कि शिकायतकर्तिनी का विवाह लगभग 12वर्ष पूर्व राम गोपाल गुप्ता के पुत्र रिंकू गुप्ता के साथ हुआ था विवाह में मिले दान-दहेज से सन्तुष्ट न होने के कारण विवाहिता के ससुर ने मिश्रित के मोहल्ला चन्दूपुर आवास से 8 वर्ष पहले पति के साथ भगा दिया गया था तब वह अपने पति की पैतृक भूमि ग्राम शमसापुर में मकान गिर जाने के कारण खाली पड़ी भूमि पर तिरपाल तान कर उसके नीचे रहने लगी बाद में ग्राम प्रधान के सहयोग से मिले सरकारी कालोनी मे पति तथा बच्चों के साथ रहने लगी पति मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है वर्तमान में पीड़िता के 4 बच्चो में सबसे बड़ी पुत्री 11 वर्ष की है। पीड़िता का ससुर/सांस/देवर उसके पति व बच्चों को कालोनी आवास से भगा के लिये आये दिन गाली गलौज कर प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने एस डी एम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है उपजिलाधिकारी ने कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।