Breaking News

अनंत नगर योजना के भूखण्डों की 8 सितंबर को होगी लॉटरी,

 अनंत नगर योजना के भूखण्डों की 8 सितंबर को होगी लॉटरी,

लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण अनंत नगर (मोहान रोड) आवासीय योजना के भूखण्डों की दूसरी लॉटरी 08 सितम्बर, 2025 से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान आयोजित की जाएगी। द्वितीय चरण के आदर्श खण्ड के 332 भूखण्डों के 8,568 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया, एलडीए द्वारा लॉटरी का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण करेगा,अनंत नगर योजना मोहान रोड पर 785 एकड़ में विकसित की जा रही है,जिसमें लगभग डेढ़ लाख लोगों के आशियाना मिलेगा। 2,100 आवासीय भूखण्ड व 120 व्यावसायिक भूखण्ड सृजित किये जाएंगे। जिससे
लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा के साथ व्यावसायिक सेवाओं का लाभ योजना में ही मिलेगा। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग के 60 भूखण्डों में 10,000 से अधिक फ्लैट्स निर्मित किये जाएंगे।
ईडब्ल्यूएस व एलआईजी श्रेणी के 5 हजार भवनों में
25 हजार से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा प्राप्त हो सकेगी।योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी भवनों का निर्माण किया जाएगा।योजना में चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछायी जाएंगी। योजना में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी, जहां छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं फैकल्टी के सदस्यों के लिए हॉस्टल व आवासीय भवन बनाए जाएंगे। साथ ही लगभग 130 एकड़ भूमि में पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा।
अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि अनंत नगर योजना में द्वितीय चरण में 332 भूखण्डों के लिए 11 जुलाई, 2025 से 10 अगस्त, 2025 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोले गये पंजीकरण में 8,568 अवेदको ने पंजीकरण धनराशि जमा कराकर रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसकी 08 सितम्बर सेे 10
सितम्बर, 2025 के मध्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में आवेदकों के मध्य भूखण्डों की लॉटरी 03 दिन लॉटरी की प्रक्रिया चलेगी।उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि 112.5 वर्गमीटर के 121,162 वर्गमीटर के 37, 200 वर्गमीटर के 50, 288 वर्गमीटर के 105 एवं 450 वर्गमीटर के 19 भूखण्डों का आवंटन लॉटरी द्वारा किया जाएगा।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *