न०पा०परि०मिश्रित अध्यक्ष पद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजयी
OTNews-Desk August 13, 2025 टॉप न्यूज़ 9 Views
न०पा०परि०मिश्रित अध्यक्ष पद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजयी,
मिश्रित विधानसभा भाजपा विधायक की बहू है सीमा,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-१४ अगस्त,नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य में अध्यक्ष पद के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव ने 3147 मतों से विजई हुई, भाजपा प्रत्याशी को 6512 और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी प्रत्याशी रामदेवी को 3365 मत मिले, निर्दलीय प्रत्याशी आकांक्षा वर्मा 56, रामकली 19 सुमन देवी को 447 वोट प्राप्त हुये हैं, 6 मतदाताओं ने किसी को भी अपना मत न देकर नोटा का प्रयोग किया गया। तहसील के सूत्रो के अनुसार कुल 10405 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। न० पा०परि०मिश्रित नैमिषारण्य में अध्यक्ष पद के लिये मतदान हुआ और 13 अगस्त बुधवार सुबह 8 बजे से प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मे मतगणना का कार्य राजकीय बालिका इन्टर कालेज परिसर में प्रारंभ हुआ, मतपेटियां चुनाव के उपरान्त सुरक्षित रखी गई थी मतों की गणना के लिये 8 टेबल लगाई गईं प्रत्येक टेबल पर मतगणना अधिकारियों ने मतगणना कार्य चार चक्र में पूर्ण करते हुए भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस डी एम मिश्रित शैलेंद्र कुमार मिश्र ने जीत का प्रमांण पत्र दिया, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई मतगणना परिसर के बाहर इन्तज़ार कर रहे कार्यकर्ता ने अमीर गुलाल एक दूसरे के चेहरे पर लगाने के साथ ही हवा में उड़ाकर जश्न मनाया गया, न०पा०परि० मिश्रित-नैमिषारण्य के चेयर मैन पद पर अपनी पुत्र वधू के विजई होने पर मिश्रित विधानसभा विधायक रामकृष्ण भार्गव ने भावुक हो र मतदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।