Breaking News

मिश्रित तहसील में जाति छुपाकर निबंधन कार्यालय में हो रहे बैनामें

मिश्रित तहसील में जाति छुपाकर निबंधन कार्यालय में हो रहे बैनामें,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर-जिले की मिश्रित तहसील के उप निबन्धन कार्यालय में अनुसूचित जाति के लोगों की जाति छिपाकर  विलेखों के हो रहे बैनामों की (पंजीकरण)शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की जाने की मांग की गई है।

 मिश्रित तहसील क्षेत्र के परगना औरंगाबाद की ग्राम पंचायत लकड़ियामऊ निवासी मुन्शी पुत्र गायरी ने मुख्यमंत्री योगी के लोकप्रिय जनसुनवाई पोर्टल पर आइजीआरएस संख्या 40015 425051856 पर शिकायत दर्ज कराकर उपनिबन्धक मिश्रित पर जाति छिपाकर भू-माफियाओं द्वारा विक्रय विलेखों को सुविधा शुल्क देकर पंजीकरण करने का गम्भीर आरोप लगाया गया है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि कि उपनिबन्धन कार्यालय मिश्रित में तैनात सब रजिस्टार द्वारा बैनामा पंजीयन में सुविधा शुल्क लेकर भूमि क्रेता और विक्रेता की जातियों का कोई उल्लेख लेख पत्रो मे नहीं कराया जा रहा है जिससे अनुसूचित जाति के भूमि विक्रेताओ के विलेख सामान्य जाति के भूमि क्रेताओं के पक्ष में बिना किसी वैध अनुमति के धड़ल्ले से भूमि विक्रय विलेख पंजीकृत किये जा रहे हैं, शिकायती पत्र में दस्तावेज संख्या 7223 दिनांक 25 जून 2018 के बैनामा में क्रेता व विक्रेता दोनों अनुसूचित जाति के है जबकि इसी भूमि के क्रेता सत्यप्रकाश व्दारा दस्तावेज संख्या 3049 दिनांक 9 जून 0 25 को पंजीकृत करायें गये विलेख में क्रेता व विक्रेता दोनों अनुसूचित जाति के नहीं हैं का उल्लेख किया गया है जबकि विक्रेता अनुसूचित जाति का है। इसी तरह बैनामा क्रमांक 769 दिनांक 25 जनवरी 025 एवं गाटा संख्या 87 , 88 ग्राम अजीजपुर के बैनामो में क्रेता और विक्रेता की जाति का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि सब रजिस्ट्रार द्वारा सुविधा शुल्क लेकर अनुसूचित जाति के लोगों की भूमि सामान्य जाति के लोगों को नाम बगैर वैध अनुमति के बैनामा पंजीकृत करने का खेल खेला जा रहा है इसी वजह से इन बैनामो पर क्रेता और विक्रेता की जाति का कोई उल्लेख नहीं है।मुख्य मंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गयी शिकायत में सब रजिस्ट्रार(उपनिबन्धक) मिश्रित के क्रिया कलापों की जांच कराकर   विधिक कार्यवाही किये जाने की मांग की गई हैं ।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *