Breaking News

प्रमुख समाचार,सुधांशु शुक्ला आज जाएंगे या अंतरिक्ष यात्रा,

प्रमुख समाचार,सुधांशु शुक्ला आज जाएंगे या अंतरिक्ष यात्रा,

*बुधवार – 25- जून – 2025*

👉भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 25 जून को नासा के कैनेडी सेंटर से एक्सिओम-4 मिशन पर अंतरिक्ष जाएंगे। उनके साथ तीन अन्य यात्री भी होंगे। 1984 के बाद शुभांशु पहले भारतीय होंगे जो अंतरिक्ष यात्रा करेंगे

👉 इंदिरा गांधी सरकार के दौर में 50 साल पहले देश में इमरजेंसी थोपी गई और मीडिया को भी नियंत्रण करने की कोशिश हुई, अखबारों पर सेंसरशिप लगा दी गई , लेकिन आपातकाल की अनेको राजनीतिक घटनाक्रमों में से एक यह भी था,कि इसने परस्पर विरोधी विचारधाराओं और एजेंडों वाली पार्टियों के बीच एकता स्थापित की, जिन्होंने इंदिरा गांधी और कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए अपने मतभेदों को किनारे रख दिया गया,

👉चार बड़ी और अनेको पार्टियों एक साथ मिलकर जनता पार्टी बनाना, मार्च 1977 में आपातकाल हटाने के इंदिरा गांधी के आश्चर्यजनक फैसले के बाद हुए चुनावों में सफाया हो गया, मोरारजी देसाई के नेतृत्व में सरकार का गठन और उसका जल्द गिर जाना, ये सब कुछ कुछ सालों के भीतर हुआ, हालांकि उन वर्षों में जिन नेताओं को कड़ी टक्कर मिली,वे देश के सबसे बड़े क्षत्रिय क्षत्रपों में से एक बनकर उभरेऋथे।

👉 आरएसएस नेता होसबोले बोले- ई-कॉमर्स से कमजोर हो रहे सामाजिक रिश्ते, केवल लेन-देन तक सम्बन्ध सिमट रहे है,होसबोले ने एक उदाहारण देते हुए कहा कि अगर मुझे तमिलनाडु के किसी गांव में अशोक मोडक की किताब मंगानी हो, तो मैं ऑनलाइन ऑर्डर करके आसानी से मंगवा सकता हूं। यह सुविधा तो है, लेकिन इसमें कोई मानवीय संबंध नहीं बचता। उन्होंने कहा कि पहले गांवों के बाजारों में ग्राहक और व्यापारी के बीच विश्वास होता था, आज के ई-कॉमर्स में वह बात नहीं रही है।

👉अब ‘तीनों सेनाओं’ को आदेश जारी कर सकेंगे CDS अनिल चौहान, रक्षा मंत्री का ‘बड़ा फैसला,यह कदम सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतर तालमेल और संयुक्तता के लिए ‘थिएटराइजेशन मॉडल’ को लागू करने के सरकार के प्रयासों के बीच उठाया गया है।मुंबई-दिल्ली जैसे एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा में बड़ी खामियां, DGCA बोला- रनवे मार्किंग धुंधली, प्लेन के टायर घिसे; 7 दिन में ऑपरेटर जरूरी कदम उठाएं।

👉 पीएम मोदी की तारीफ का मतलब…’मेरा बीजेपी में जाने के संकेत नहीं है, BJP में शामिल होने की अटकलों पर शशि थरूर ने  चुप्पी तोड़ दी गई

👉मार्च 2026 तक इंडियन एयरफोर्स को 6 तेजस जेट मिलेंगे, एचएएयचेयरमैन बोले- अमेरिकी कंपनी ने समय पर इंजन नहीं दिए, 6 विमान बनकर तैयार होगे।

👉  अकाउंट से 72 घंटे में निकाल सकेंगे ₹5 लाख, अधिकारियों की जांच जरूरी नहीं होगी, पहले इसकी लिमिट ₹1 लाख थी।

*11* भारत लीड्स टेस्ट में 5 विकेट से हारा, फील्डर्स ने 9 कैच छोड़े, डकेट ने शतक लगाया; इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे

👉 गुजरात में बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट, सूरत में 36 घंटे में नॉनस्टाप 19 इंच बारिश; दिल्ली छोड़कर सभी राज्यों में पहुंचा मानसून

👉 सीजफायर के बाद ईरान और इराक ने खोले एयरस्पेस, इजरायल ने हटाए सभी प्रतिबंध; कतर पहुंचे सऊदी अरब के विदेश मंत्री, ईरान से संघर्ष समाप्ति को नेतन्याहू ने बताया ऐतिहासिक जीत; कहा- ट्रंप से बेहतर कभी कोई मित्र मिली नहीं मिला
*==============================*

About OTNews-Desk

Check Also

सुधांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी के बाद स्वदेश पहुंचने पर, हुआ भव्य स्वागत,

 सुधांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी के बाद स्वदेश पहुंचने पर, हुआ भव्य स्वागत, , …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *