अवैध निर्माण के शिकायत कर्ताओ एलडीए वीसी प्रथमेश ने बताया शिकायती गिरोह-?
जेन 2 रायल सिटी गेट के पास नही हुई कार्यवाही,निर्माण हो गया पूर्णरायल सिटी पीएम आवास मार्ग पर
सामाजिक कार्यकर्ताओ व पत्रकारो ने कहा शिकायती गिरोह कहने वालो पर होगी कानूनी कार्यवाही-?
आईजीआरएस पोर्टल की शिकायको का एलडीए अघिकारी करते फर्जी निस्तारण-?
लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंन्त्री योगी आदित्य नाथ भृष्टाचार और भृष्टाचारियो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के अधिनस्थ अधिकारियो के निर्देश दे रहे है वही सीएम के अधिनस्थ आवास एवं शहरी नियोजन के अन्तर्गत लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष भृष्टाचारियो के हिमायती बनकर अवैध निर्माणो की सीलिंग मे डीलिंग कर अवैध निर्माण करवाने में लिप्त प्रवर्तन मे तैनात अवर व सहायक अभियन्ता से लेकर जोनल अधिकारियो के काले कारनामो को उजागर करने वाले सामाजिक कार्यकार्ताओ पत्रकारो वकीलो को उपाध्यक्ष प्रथमेश के द्वारा 30 मई 2025 को समीक्षा बैठक कर उपाध्यक्ष कार्यालय लखनऊ विकास प्राधिकरण पत्र संख्या145/मेमो/पी.ए/2025-26, दिनाँक 31 मई 2025 को जारी पत्र मे सामाजिक कार्यकर्ताओ अधिवक्ताओ व पत्रकारो को को शिकायती गिरोह बताया गया है।जबकि सामाजिक कार्यकर्ताओ आदि लोगो के द्वारा अवैध निर्माणो की आईजीआरएस पोर्टल पर की गयी शिकायतो का फर्जी निस्तारण कर अवैध निर्माण करवाने मे लिप्त वास्तविक वसूली गैंग प्राधिकरण के प्रवर्तन मे तैनात अवर व सहायक अभियन्ता तथा जोनल अधिकारी है-?
मुख्यमंन्त्री योगी के लोकप्रिय आईजीआरएस पोर्टल पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन क्षेत्रो मे बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध निर्माणो के मांमलो मे सामाजिक कार्यकर्ताओ, पत्रकारो आदि के द्वारा की जा रही शिकायतो का अवैध निर्माण के हिमायती अवर व सहायक अभियन्ता तथा जोनल अधिकारियो द्वारा अधिकाँश अवैघ निर्माणो पर कार्यवाही न करके फर्जी निस्तारण कर अवैध ऩिर्माणकर्ताओ से दुरभि सन्धि करके निर्माणो को पूर्ण करवाकर अध्यासित करवा दिया जाता है।सबसे अहम बिन्दु यह है कि जिस निर्माण की शिकायत होती उसी जोन के अवैध निर्माणो के हिमायती अवर व सहायक अभियन्ता की आख्या पर शिकायत का निस्तारण किया जाना शासन स्तरीय अधिकारियो के आदेशो की हत्या होने के साथ ही बिधि विरुद्ध है,विदित हो कि तत्काली उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी के कार्यकाल मे तत्कालीन अवर अभियन्ता जीतेन्द्र कुमार के द्वारा मोटी कमाई के लिए प्राधिकरण के कम्पूटर से आईजीआरएस पोर्टल पर अवैघ निर्माणो की लगभग 300 शिकायते डालने का श्री त्रिपाठी द्वारा खुलाशा किया गया,जेई जीतेन्द्र एलडीए का वसूली गैंग नही तो क्या है-? ,इसी क्रम मे प्रवर्तन जोन 1 के लौलई स्थित सत्यनरान पेट्रोल पम्प के पास साईं इँक्लेव संचालको द्वारा प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग 200 रो हाउसो पर रवीन्द्र श्रीवास्तव, उदयवीर आदि अनेको अवर व सहायक अभियन्ताओ द्वारा कार्यवाही न करके शिकायत का फर्जी निस्तारण कर रो हाउसो को पूर्ण कर अध्यासित करवा दिया गया,प्रवर्तन जोन 3 पारा क्षेत्र के परसादी खेड़ा स्थित चुन्नू खेड़ा मे सांई बसेरा संचालको द्वारा प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग 300 रो हाउसो पर कार्यवाही न करके पूर्ण कराकर तत्कालीन अवर अभियन्ता जीतेन्द्र कुमार से लेकर संजय शुक्ला आदि लोगो द्वारा निर्माणो को पूर्ण कराकर अध्याशित करवा दिये गये,विदित हो कि जेई भरत पाण्डे के कार्यकाल मे साई बसेरा की आईजीआरएस पोर्टल से लेकर मुख्यसचिव को पत्र भेजकर की गयी शिकायको के बाद भी समाचार लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नही-?वसूली गिरोह कौन भरत पाण्डे, संजय शुक्ला आदि लोग या शिकायत कर्ता-?एलडीए के प्रवर्तन जोन 2 के अन्तर्गत मन्जूश्री हास्पिटलव रायल सिटी गेट के पास प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत के विशाल व्यवसाइक बहुममजिला निर्माण व रायल सिटी व पीएम आवास मार्ग पर कष्णा पब्लिक स्कूल के पास रो हाउसो की आईजीआरएस पोर्टल पर की गयी शिकायतो व प्राधिकरण उपाध्यक्ष व मुख्य सचिव को प्रेषित पत्र के बाद भी कार्यवाही नही अवैध निर्माण पूर्ण हो गया, वसूली गिरोह कौन एलडीए या शिकायत कर्ता-?
प्राधिकरण मे उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की तैनाती के बाद प्राधिकरण के समस्त जोन क्षेत्रो मे अवैध निर्माण बेलगाम हो गये है,वही निर्माण कर्ताओ से अवैध निर्माण के नाम पर नोटिस व सीलिग मे डीलिंग का खुले आम खेल चल रहा है,वही प्रवर्तन के जोन 1 से लेकर 7 तक के क्षेत्रो मे बड़े पैमाने पर खुले आम अवैघ निर्माण व प्लाटिंग के खेल मे एलडीए के प्रवर्तन मे तैनात अवर व सहायक अभियन्ता ले लेकर जोनल अधिकारी लिप्त प्रतीत हो रहे है।क्रमश: अगले अँक मे़……….