Breaking News

गाजीपुर थाना क्षेत्र मे युवक को मारी तीन गोली, हालत नाजुक

गाजीपुर थाना क्षेत्र मे युवक को मारी तीन गोली, हालत नाजुक

लखनऊ-कमिश्नरेट का गाजीपुर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी मुरसलीन का बालाजी भोजनालय में एक रिश्तेदार से विवाद इतना बढ़ गया कि भोजनालय के मालिक द्वारा दोनों पक्षों को वहां से हटाया गया,
जानकारी के अनुसार विवाद मुसरलीन शाम लगभग 5 बजे फिर उसी भोजनालय पहुंच गया। इसी दौरान, दो कारों में सवार होकर 10 से 15 बदमाश वहां आ गये, बदमाशों को आता देख मुरसलीन  बालाजी भोजनालय मे घुसकर जान बचाने की कोशिश की गयी लेकिन बदमाशों ने भोजनालय के अंदर चलाई गयी तीन गोलियाँ मुरसलीन को लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में आपसी रंजिश का मामला बताया गया,वही पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सनसनीखेज मामलेके बाद इंदिरानगर इलाके में दहशत ब्याप्त है, और स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित  हैं।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *