Breaking News

एलडीए ने 50 बीघा प्लाटिंग पर चलाया बुल्डोजर,

एलडीए ने 50 बीघा प्लाटिंग पर चलाया बुल्डोजर,

एलडीए प्रवर्तन जोन 6के अधिकारियो ने शील किया अवैध निर्माण

लखनऊ-20 मई,लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन 4 के अधिकारियो द्वारा आई0आई0एम0 रोड  स्थित सैदापुर ग्राम की लगभग 50 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग  पर बुलडोजर,चलाया गया,वही हजरतगंज की गुलजार कालोनी में अवैध निर्माणाधीन चार मंजिला निर्माण सील किया गया प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी वन्दना पाण्डेय ने बताया कि वीरेन्द्र यादव, जन्तुन निशा, हबीबुन, हसीम बेग, नफीस बेग व अन्य द्वारा आई0आई0एम0 रोड स्थित मुबारकपुर चौराहे के पास ग्राम-सैदपुर की लगभग 50 बीघा भूमि पर अनाधिकृत र प्लाटिंग पर विहित न्यायालय के ध्वस्तीकरण के आदेशो के तहत प्रवर्तन टीम द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने की पुलिस की उपस्थित मे प्रापर्टी डीलरो द्वारा द्वारा  विकसित की गयी सड़क, नाली,बाउन्ड्रीवॉल, साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया।प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि कमाल सिद्दीकी व अन्य द्वारा हजरतगंज में डालीबाग स्थित गुलजार कालोनी में अवैध  चार मंजिला भवन का निर्माण को विहित न्यायालय के सीलिंग के आदेश के तहत प्रवर्तन टीम  द्वारा निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील किया गया।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *