दो बेटियों सहित पत्नी की गला घोंटकर हत्या के बाद पति ने लगाई फाँसी,
घटना स्थल का निरीक्षण करते पुलिस आधीक्षक उन्नावघटना स्थल पर उपस्थित ग्रामीण
हतया या आत्म हत्या, पुलिस कर रही मामले की जाँच,
उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम साहबखेड़ा 12मई सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। 35 वर्षीय अमित ने अपनी पत्नी गीता (30) और दो बेटियों खुशी 10 निधि 6 की गला दबाकर हत्या खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी।
जानकारी अनुसार १२ मई सोमवार सुबह एक ग्रामीण की नजर अमित के घर खुली खिड़की से अंदर लटके शव पर पड़ी। दरवाजा अंदर से बंद था, सूचना मिलने पर भाई संदीप छत से होकर अंदर गया और दरवाजा खोला। अमित का शव फंदे पर लटका था, वहीं चारपाई पर पत्नी और बेटियों के शव पड़े थे।सूचना पर पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई,एसपी दीपक भूकर और एएसपी अखिलेश सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया,वही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे आत्म हत्या व हत्या की स्थिति स्पष्ठ हो सके,विदित हो कि अमित ट्रैक्टर एजेंसी में कार्य करता था, हाल ही में ससुराल रायबरेली से पत्नी और बेटियों को लेकर लौटा था,घटना के समय पिता और अन्य भाई *रायबरेली में रिश्तेदारी में गए थे।एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत होता है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौतों की वजह साफ होगी।वही पुलिस भी मामले की जाँच कर रही है।