प्रवर्तन कर्मियो के संरक्षण के चलते,प्रापर्टी डीलर कर रहे अवैध प्लाटिंग,
OTNews-Desk May 4, 2025 टॉप न्यूज़ 17 Views
प्रवर्तन कर्मियो के संरक्षण के चलते,प्रापर्टी डीलर कर रहे अवैध प्लाटिंग,
लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकपण प्रवर्तन जोन 4 के पूर्व व वर्तंमान प्रवर्तन मे तैनात अधिकारियो के संरक्षण के चलते तहसील बक्शी का तालाब क्षेत्र के ग्राम सैदापुर में प्रापर्टी डीलरो द्वारा अवैध प्लाटिंग का कारोबार चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार तहसील बक्शी का तालाब क्षेत्र के सैदापुर गांव के गाटा संख्या 79,77,126,130,129,131,144,136 ,135, 80,141,142,143 की भूमि पर लखनऊ विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए प्रभावशाली प्रॉपर्टी डीलरो द्वारा प्लानिंग कर नियम विरुद्ध प्लाटिंग का कारेबार किया जा रहा है,विदित हो कि उक्त प्रापर्टी डीलरो द्वारा यूपी रेरा में पंजीकरण तक नही कराया गया है। राजस्व अभिलेखो से कृषि योग्य भूमि पर आवासीय प्लाटिंग का कारोबार किया जा रहा है। सूत्रानुसार प्रॉपर्टी डीलर हसीन बेग, मिर्जा जहीन, अमीर बेग श्रीमती हबीबुनिशा मिर्जा नफिस बेग, श्रीमती जन्नतुन निशा, सालिहा खातून जावेद बेग रघुनाथ यादव लक्ष्मण यादव आदि लोग मिलकर किसान की जमीन अपने नाम कराकर प्लानिंग कर प्लाट की रजिस्ट्री उक्त लोगो द्वारा की जाती है।
प्लाटिंग करने के मानक-कृषक द्वारा खेत की भूमि का आवासीय प्लाटिंग से पूर्व राजस्व से भूमि को आवासीय करानी होगी*अवैध प्लानिंग करने वाले प्रॉपर्टी डीलर प्लाट खरीददार को सस्ते में प्लाट देने का लालच देकर सर्किल रेट से कई गुना अधिक पैसे वसूलते हैं। और रजिस्ट्री ़ सर्किल मूल्य पर कराते हैं।प्रॉपर्टी डीलर हसीन बेग, मिर्जा जहीन, अमीर बेग श्रीमती हबीबुनिशा मिर्जा नफिस बेग, श्री मती जन्नतुन निशा, सालिहा खातून जावेद बेग रघुनाथ यादव लक्ष्मण यादव लोग काफी प्रभावशाली होने के साथ ही अवैध रुप से किये जा रहे प्रापर्टी के कारोबार से अकूत सम्पतियाँ अर्जित की गयी,उक्त लोगो की संपत्ति की जाँच ईडी द्वारा केया जाना निताँन्क आवश्यक है।ताकि उक्त लेगो द्वारा अर्जित की गयी सम्पत्तियो का पता चल सके।