Breaking News

म्यूज़िकल सफर इंडिया’ ने एलजीबीटीक्यू समुदाय को समर्पित   सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न,

म्यूज़िकल सफर इंडिया’ का एलजीबीटीक्यू समुदाय को समर्पित

म्यूजिकल सफर इणडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित कलाकार
म्यूजिकल सफर इँडिया द्वारा आयोदि कार्यक्रम मे मंच पर उपस्थित संस्थापिक सपना पाठक

सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न,

जयपुर-‘म्यूजिकल सफर इंडिया’ द्वारा आयोजिक अनूठे सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम में विशेष रूप से एलजीबीटीक्यू समुदाय को समर्पित  कार्यक्रम में न केवल उक्त समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,कार्यक्रम में बैंकॉक और कोलकाता के  कलाकारों ने उत्क्रष्ठ शानदार प्रस्तुत की गयी।  आयोजन में समावेशिता, प्रेम और सांस्कृतिक एकता का एक जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।साइंस पार्क ऑडिटोरियम में आयोजित संगीत समारोह में , कत्थक,लोक नृत्य और बॉलीवुड संगीत के मिश्रण ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एलजीबीटीक्यू समुदाय के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कहानियों, भावनाओं और संघर्षों को व्यक्त किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों के दिलों को छू लिया। कार्यक्रम में एलजीबीटीक्यू समुदाय के भाग लेने वाले कलाकारों में रितिका सिंह, अनन्या शर्मा, आरवी मारवाड़ी जिन्होंने अपनी कला के जरिए सामाजिक स्वीकार्यता और समानता का संदेश दिया। ‘म्यूजिकल सफर इंडिया’ की संस्थापक सपना पाठक व कार्यक्रम प्रमुख विजेंद्र पाठक ने बताया कि “हमारा उद्देश्य संगीत के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी पहचान को गर्व के साथ व्यक्त कर सकें। यह आयोजन एलजीबीटीक्यू समुदाय के प्रति समाज में जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे पहलगाँव में आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गयी। तत्पश्चात गणेश वंदना से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया कार्यक्रम में बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति में सोनउद्दीन सरकार का बंगाली गीत मन मांझी रे, मनीष आर्य का दिल का सूना साज़ आदि गीतों को खूब सराहना की गयी।फाउन्डर सपना पाठक, प्रोग्राम हेड विजेन्द्र पाठक, सरंक्षक लकी कपूर, कॉर्डिनेटर रमिता, लॉजिस्टिक्स मैनेजर शम्स वसीम, एक्जिक्टिव सदस्य तनुजा व भानू बंसल ने उपस्थित अतिथियों और कलाकारों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जुगल किशोर, विनोद गर्ग, डॉ. ममता शर्मा, अनुराग सिन्हा, स्वीटी, आयुषी कुलश्रेष्ठ, मुकुल कुलश्रेष्ठ, रघुवीर, नेहा शर्मा, चन्द्रकांता, मिलन जोशी, सत्य प्रकाश शर्मा, डी पी माथुर, मुकेश गुप्ता, नवीन कुमार, किशोर क्षत्रिय, नाजुक़ माखीजा, किशन मेघानी, ममता शर्मा आदि कलाकार सम्मलित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने पहल कर सराहना की और इसे सामाजिक समावेशिता की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया।आयोजन न केवल संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा, बल्कि सामाजिक बदलाव और समानता के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। ‘म्यूजिकल सफर इंडिया’ भविष्य में ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

About OTNews-Desk

Check Also

सुधांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी के बाद स्वदेश पहुंचने पर, हुआ भव्य स्वागत,

 सुधांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी के बाद स्वदेश पहुंचने पर, हुआ भव्य स्वागत, , …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *