पत्रकार हत्या काण्ड के फर्जी खुलासे के विरुद्ध ऐप्जा का 29 अप्रैल से धरना प्रदर्शन,
OTNews-Desk April 25, 2025 टॉप न्यूज़ 107 Views
पत्रकार हत्या काण्ड के फर्जी खुलासे के विरुद्ध ऐप्जा का 29 अप्रैल से धरना प्रदर्शन,
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-25 अप्रैल 2025,जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र में 08 मार्च को दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेई की दिन दहाड़े हत्या मामले में पुलिस द्वारा फर्जी खुलासे का कड़ा विरोध करते हुए आल इण्डिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) के चेयरमैन रवीन्द्र मिश्रा द्वारा मृतक पत्रकार के परिवार को पचास लाख रुपये आर्थिक सहायता,पत्नी को जीविकोपार्जन हेतु सरकारी नौकरी के साथ ही मामले में सीबीआई जांच आदि की मांग को लेकर परशुराम जयंती के अवसर पर 29 अप्रैल को जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई वहीं जिले में सक्रिय किसान संगठनों,ब्राह्मण संगठनों अधिवक्ताओं और व्यापारियों से पत्रकार परिवार को न्याय दिलाने के संघर्ष में सहयोग की अपील भी की गई है। संगठन के कोआर्डिनेटर अनुराग सारथी प्रदेश के विभिन्न जनपदों तहसीलों आदि का भृमण कर पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में शामिल होकर मृतक पत्रकार के परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करने की अपील की गयी हैं। श्री सारथी ने 24 अप्रैल मिश्रित को डाक बंगला परिसर में पत्रकारों की बैठक कर कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की गयी,उक्त अवसर पर पत्रकार पीएन शुक्ला,पूर्णेन्द्र मिश्र,विमल मिश्र,आलोक वर्मा,कौशलेन्द्र त्रिपाठी,सन्दीप चौरसिया,ओमप्रकाश मिश्रा,शैलेश त्रिपाठी,अभिषेक अवस्थी,शुभम शुक्ला,शुभम दीक्षित,अभिषेक मिश्रा,ज्ञानेन्द्र सिंह, पत्रकारो सहित संगठन के तहसील अध्यक्ष आलोक शुक्ल ने मृतक पत्रकार को न्याय दिलाने के लिये संघर्ष में सहयोग करने के साथ ही संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या भाग लेने की अपील की गयी।