मुख्य समाचार
भोजपुरी गायक का निधन
दिल्ली- भोजपुरी जगत के अभिनेता राकेश पांडे का निधन.दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन.हो गया,स्वर्गीय पांडे ने सुधा सुहागन’ फिल्म जगत में प्रवेश किया था।हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों में कार्य करके सिनेमा जगत में अपना एक अलग स्थान बनाया।
दो माह मे नहीं मिली एनओसी पीड़ित में दर्ज कराई एफआईआर,
अलीगढ़-खरीदार बालकिशन द्वारा गोण्डा रोड से 5 लाख रुपये नगद देकर खरीदे गए डंपर की 2 महीने बाद एनओसी न मिलने पर पीड़ित के पुत्र को एनओसी दिलवाने के बहाने रास्ते में छोड़कर डंपर लेकर फरार होने के मामले की शिकायत पर खैर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
कार ट्रक की टक्कर दोनों में मारपीट के बाद हुई तोड़फोड़
बरेली: कार और ट्रक में टक्कर के बाद कार सवार और ट्रक चालक में मारपीट के बाद कार सवारों ने ट्रक में तोड़फोड़
तोड़फोड़ घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,दोनों पक्ष
गिरधरपुर के निवासी बताये जा रहे।
फायरिंग मामले में पुलिस ने एक को पकड़ा,
लखनऊ-गोमती नगर थाना क्षेत्र के रेट्रो कैफे एस.आर.एस. मॉल नशे की हालत में दो दोस्तों में कहासुनी के बाद फायरिंग की घटना में घायल शिवांश का लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है
महिला को अश्लील संदेश भेजने वाला राजस्व निरीक्षक निलंबित,
लखनऊ: महिला को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने वाले राजस्व निरीक्षक प्रभाकर दयाल को निदेशक नगर निकाय द्वारा निलंबित कर दिया गया।
कार बाइक की टक्कर दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल,
जालौन- कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव के पास कार बाइक कीटक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,घटना में बाइक सवार 2 लोगों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायलहो गया,घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया,राहगीरों ने एम्बुलेंस से घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने 2 को मृत घोषित किया गया, 1©का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
राष्ट्रीय लोक दल नेता की हार्ट अटैक से मौत,
बुलंदशहर-खुर्जा क्षेत्र के गांव मदनपुर में राष्ट्रीय लोकदल के नेता अमित चौधरी की अचानक मौत हो गई। वह घर के बाहर खड़े थे, तभी अचानक जमीन पर गिर पड़े। सीसीटीवी में यह दुखद घटना कैद हो गई। अमित चौधरी किसी दिल की बीमारी से पीड़ित नहीं थे।
निलंबित आईएएस अधिकारी को ईडी जांच का खतरा,
लखनऊ: निलंबित आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को ईडी की जांच का खतरा महसूस हो रहा है,वही विजिलेंस के साक्ष व जानकारी एकत्र कर रही है, पुलिस ने उद्यमी से कमीशन मांगने के आरोप में निकांत जैन गिरफ्तार किया गया।अभिषेक प्रकाश के संपर्क में आने के बाद निकांत की ग्रोथ की जांच के साथ ही
अभिषेक प्रकाश के पुराने निवेश दस्तावेजों की भी जाँच होगी,
निवेश संबंधी प्रस्तावों और मूल्यांकन समिति के फैसलों की पत्रावलियां तलब की गई है।
Operation Times News