Breaking News

हाई कोर्ट जज के घर में लगी आग, बुझाने के बाद मिली नगदी, हुआ ट्रांसफर,,

हाई कोर्ट जज के घर में लगी आग, बुझाने के बाद मिली नगदी, हुआ ट्रांसफर,,

चीफ जस्टिस ने लिया संज्ञान,घटना सोशल मीडिया पर वायरल,

दिल्ली-दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के घर से कैश का भंडार बरामद हुआ,

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले में लगी आग को बुझाने के बाद फायर और पुलिस विभाग के अधिकारियों को बंगले में आग के बाद बडी मात्रा में नकदी बरामद हुई,सर्वोच्च न्यायालय की कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा स्थानांतरण इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया गया है,न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों से  सवाल उठना स्वाभाविक है,नगदी बरामद होने के बाद क्या ट्रांसफर ही काफ़ी-?

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने के बाद बंगले के एक कमरे में भारी मात्रा में कैश मिला,नगदी मिलने की घटना से पुलिस और सरकारी एजेंसियों में हड़कंप मच गया!नकदी  बरामदगी के बाद यह मामला सरकार के उच्च स्तर तक पहुंचा, जहां से उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना को तत्काल अधिकारियों के द्वारा जानकारी दी गई।सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तत्काल निर्णय लेते हुए जस्टिस वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया,अब सवाल ये उठता है:कि क्या न्यायाधीश वर्मा के ख़िलाफ़ कार्यवाही होगी या मामला दबा दिया जाएगा-?

About OTNews-Desk

Check Also

सुधांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी के बाद स्वदेश पहुंचने पर, हुआ भव्य स्वागत,

 सुधांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी के बाद स्वदेश पहुंचने पर, हुआ भव्य स्वागत, , …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *