Breaking News

बेल्जियम राजकुमारी ने फ्रेंच फ्राइज की यूनिट का किया शिलान्यास, किसानो को होगा लाभ

 बेल्जियम राजकुमारी ने फ्रेंच फ्राइज की यूनिट का किया शिलान्यास, किसानो को होगा लाभ,

जीतेन्द्र शर्मा,जीतू

बिजनौर-चांदपुर बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड ने चाँदपुर अन्तर्गत गंज क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर के पास फ्रेंच फ्राइज की नई यूनिट का शिलान्यास किया गया, यूनिट बेल्जियम की एग्रिस्टो मासा कंपनी और वेब ग्रुप की साझेदारी में लग रही है। बेल्जियम और भारत की व्यापार समझौते से क्षेत्र के 2500  किसानों को मिलेगा।कंपनी किसानो से अनुबंध पर आलू की खेती करेंगी। इससे किसानो की आय बढ़ेगी।

बेल्जियम की कंपनी एग्रीस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय कंपनी मासा ग्लोबल फूड प्राइवेट लिमिटेड (वेव ग्रुप का हिस्सा) व आईएमएसटीओ एनवी, बेल्जियम (एग्रीस्टो एनवी, बेल्जियम की होल्डिंग कंपनी के बीच एक संयुक्त उद्यम है। बेल्जियम व वेव ग्रुप ने 250 करोड़ रुपये के निवेश की शुरुआत एक यूनिट से 2020 में की गई थी। एब्रिस्टो मासा यूनिट में फ्रोजन पोटेटो फ्राइज प्लांट में डिहाईड्रेटेड पोटेटो फ्लैक्स का उत्पादन किया जा रहा है। इसके उत्पाद को विदेशों में निर्यात किया जा रहा है।750 करोड़ रुपये के निवेश से यह दूसरी यूनिट है, जिसका शिलान्यास राजकुमारी एस्ट्रिड ने बिजनौर पहुंचकर किया। उनके साथ 70 लोगों का डेलीगेशन आया है। बताया कि इस संयंत्र के जरिये क्षेत्रीय कृषि में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड ने निवेश पर प्रकाश डाला गया,उकत अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।

About OTNews-Desk

Check Also

सुधांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी के बाद स्वदेश पहुंचने पर, हुआ भव्य स्वागत,

 सुधांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी के बाद स्वदेश पहुंचने पर, हुआ भव्य स्वागत, , …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *