मोटी पगार लेने वाले सफाई कर्मी पंचायत में नहीं करते सफाई कार्य,ब्लाक अधिकारी बने धृतराष्ट्र,
पुणेंद्र मिश्रा
सीतापुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता निर्देशों के बाद भी जिले की मिश्रित ब्लॉक की ग्राम पंचायतो में तैनात मोटी पगार लेने वाले सफाई कर्मचारी सफाई का कार्य न करके ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी की आंखों के सामने नेतागिरी करने में लिप्त वही ग्राम पंचायत में व्याप्त गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने की प्रबल आशंका है।
देश प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान को अभियान चलाकर बढ़ावा दिया जा रहा हैं, वहीं सीतापुर जिले की मिश्रिख ब्लाक की इकहत्तर ग्राम पंचायतों वाली मिश्रित ब्लाक के खंड विकास अधिकारी अवध प्रताप सिंह और वर्षों से तैनात प्रभारी ए डी ओ पंचायत अमित चतुर्वेदी की दूषित नीतियों के चलते मिश्रित ब्लॉक में तैनात सौ से अधिक सफाई कर्मचारी पंचायतो में सफाई कार्य न करके वेतन डकार कर तैनाती गांवों को पूरी तरह नजरन्दाज करते हुये उन्हें नरक में तब्दील किये हुये हैं। ब्लॉक की लगभग सभी ग्राम पंचायतों और मजरों में व्याप्त गन्दगी व गांवों आम नागरिकों के निकलने वाले मार्ग पर प्रदूषित जल भराव से संक्रामक बीमारियों पढ़ने की प्रबल आशंका है,पंचायत के गांवो में कीचड़ युक्त बजबजाती नालियाँ व पशुपालन स्थलों से निकला वाला कूड़ा करकट मार्गों आदि पर ढेर होकर सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान की पूरी तरह से हवा निकाल रहा हैं। ब्लॉक तैनात बेलगाम ग्रामीण सफाई कर्मचारियों पर सम्बन्धित अधिकारी दबाव न बना सके इस लिये उक्त सफाई कर्मियो ने यूनियन भी बना रखी है।अहम बात यह है कि मिश्रित ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का अध्यक्ष मनोज कुमार ब्लॉक की ग्राम पंचायत डिघिया के राजस्व गांव कुंवरापुर में तैनात है जबकि इस गांव के गली कूचों में व्याप्त गन्दगी के कारण आम लोगों कोमार्गो पर निकलना दूभर है ब्लॉक सफाई कर्मचारी संघ का अध्यक्ष बताने वाला यह निरंकुश सफाई कर्मचारी सारा दिन ब्लॉक में नेतागिरी करता दिखाई देता है और तैनाती गांव में सफाई कार्य कब करने जाता है इसका कोई लेखा-जोखा नहीं है,मोटी पगार लेने वाले सफाई कर्मचारियों की दुषित कार्यशैली व नीतियों के सम्वाहक प्रभारी एडीओ पंचायत और खण्ड विकास अधिकारी उच्चाधिकारियों को सही ढंग से बता सकते हैं। विदित हो कि ब्लॉक में अनेको सफाई कर्मचारी तो ऐसे हैं जिनके परिवार के लोग ग्राम प्रधान हैं जिस कारण वे सारा दिन ब्लॉक में बैठकर आवश्यक प्रपत्रों पर प्रधान की मोहर लगाकर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाते हुये खुलेआम देखे जाते हैं, ग्राम पंचायत पनाह नगर के राजस्व ग्राम पनरभू में तैनात ऊदन कुमार अपने को एक राजनेता का रिश्तेदार बताता है का नाम काफी चर्चाओं में है। उक्त दोनों सफाई कर्मचारियों की कारगुजारियां तो मिश्रित ब्लॉक मात्र बानगी हैं इसी तरह से अन्य सफाई कर्मी भी तैनाती गांव में न जाकर ब्लॉक में ही सारा दिन नेतागिरी करते हुये खुलेआम देखे जाते हैं जिन पर नियन्त्रण रखने वाले प्रभारी एडीओ पंचायत और खण्ड विकास अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे साधकर धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहे हैं,आखिर मोटी पगार लेने वाले सफाई कर्मचारियों पर कब कार्यवाही होगी-?
Operation Times News
