प्रवर्तन में तैनात विद्युत यांत्रिक श्रेणी के जेई शिवानंद के संरक्षण में हो रहे अवैध निर्माण,
8 दिसंबर को हुई शिकायत में पहली मंजिल की पड़ी हुई थी स्लिप आज हो गई 3 मंजिला
लखनऊ- लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रथमेश अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दे रहे हैं वहीं उन्ही के कार्यकाल में शैक्षिक योग्यता के विपरीत प्रवर्तन में तैनात विद्युत यांत्रिक श्रेणी के नव नियुक्त प्रशिक्षणार्थी अवर अभियंता शिवानंद के संरक्षण में प्रवर्तन जोन 4 में बड़े पैमाने पर अवैध व्यावसायिक निर्माण हो रहे हैं,विदित हो कि आईआईएम रोड यादव चौराहा सहारा होम्स के पास हो रहे व्यावसायिक निर्माण की आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत होने के बाद भी कार्यवाही करने के बजाय उक्त निर्माण की दो स्लेप डलवाकर अवैध निर्माण पूर्ण करवाया जा रहा है,इसके अलावा आईआईएम चौराहे के पास सुजुकी मोटर के पास शिकायत व दो बार सील हुए व्यावसायिक निर्माण की तीसरी मंजिल की स्लेप डलवा दी गई वही ब्राइट हीरो के पास व्यावसायिक निर्माण की आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत का फर्जी निस्तारण कर उक्त अवैध निर्माण पूर्ण करवाने के साथ रंगाई पुताई करवा दी गई है-?