पिपराघाट से शहीद पथ ग्रीन काॅरिडोर के लिए लगेंगे पिलर
👉एलडीए व सेना की संयुक्त टीम ने बंधे की भूमि का किया सर्वे
👉सैन्य मंत्रालय ने एलडीए को छावनी में 21.81 हेक्टेयर भूमि पर बंधा व 4-लेन सड़क निमार्ण की दी अनुमति,
लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण व सेना अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बंधा के एलाइनमेंट में आ रही भूमि का पैदल निरीक्षण कर जमीन का चिन्हिकरण करते हुए पिलर लगाने की कायर्वाही 9 जनवरी 2025 से शुरू किया जाएग बंधा का निमार्ण होने से बारिश के मौसम में सैन्य भूमि पर होने वाले जलभराव से स्थायी रूप से निजात मिल जाएगी साथ ही छावनी में रहने वाले सेना के अधिकारियों व आम नागरिकों को एयरपोर्ट आने-जाने के लिए सीधा मार्ग मिल जाएगा।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि ग्रीन काॅरिडोर परियोजना पार्ट-3 पिपराघाट से शहीद पथ के बीच गोमती नदी के दाहिनें तट पर 5.8 किलोमीटर लंबे फ्लड इम्बैंकमेंट (बंधा) का निमार्ण किया जाना है। बंधे का 2.8 किलोमीटर भू भाग छावनी क्षेत्र में आ रहा है। दिल्ली में सैन्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी (भूमि एवं काळर्य) के साथ बैठक कर परियोजना का प्रस्तुतिकरण किया गया था। जिसके सकारात्मक परिणाम मिले और सैन्य मंत्रालय ने सेना की भूमि पर बंधा व 4-लेन सड़क का निमार्ण कराने के लिए एलडीए को अनुमति प्रदान कर दी गई,9 जनवरी 2025 को एलडीए व सेना अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। जिसमें कनर्ल श्रीकांथ गोविंद कुमार के नेतृत्व में प्राधिकरण के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, पी0आई0यू0 के प्रभारी ए0के0 सिंह सेंगर,अधिशासी अभियंता अजीत कुमार सिंह व डिफेंस एस्टेट्स ऑफिसर की संयुक्त टीम ने बंधा के एलाइनमेंट में आ रही पूरी जमीन का पैदल निरीक्षण किया। बंधा के एलाइनेंट में आ रही जमीन के दोनों ओर पिलर लगाने का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करा लिया जाय,जिसकी कायर्वाही 9 जनवरी से शुरू करा दी जाएगी। 03 अंडरपास/रोटरी विकसित की जाएंगी
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वमार् ने बताया कि बंधा बनने से सेना की भूमि 02 भागों में विभाजित हो जाएगी। इसके दृष्टिगत छावनी क्षेत्र में आंतरिक आवागमन के लिए बंधे में 03 अंडरपास अथवा रोटरी विकसित किये जाएंगे। जिसके लिए स्थान चिन्हित करते हुए माकिंर्ग का कायर् कराया जाएगा। छावनी क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत सम्बंधित क्षेत्र में बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का कार्य किया जाएगा।छावनी में रहने वाले सेना के अधिकारियों व जवानों के सुगम आवागमन के लिए ग्रीन काॅरिडोर से दिलकुशा तक एक लिंक मार्ग प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा बंधा के एलाइनमेंट में पहले से ही जरूरी बदलाव कर लिये गये।
Operation Times News
