पञ्चाङ्ग व राशिफल*गुरूवार, २६ दिसम्बर २०२४*
OTNews-Desk December 26, 2024 टॉप न्यूज़ 6 Views
पञ्चाङ्ग व राशिफल*गुरूवार, २६ दिसम्बर २०२४*
*सूर्योदय: ०७:०६*
*सूर्यास्त: १७:४९*
*चन्द्रोदय: २७:४३*
*चन्द्रास्त: १४:०७*
*अयन उत्तरायण*
*ऋतु: ⛈️ शिशिर*
*शक सम्वत: १९४६ (क्रोधी)*
*विक्रम सम्वत: २०८१ (पिंगल)*
*संवत्सर क्रोधी*
*संवत्सर (उत्तर) पिंगल*
*युगाब्द (कलि संवत) ५१२५*
*मास पौष*
*पक्ष कृष्ण*
*तिथि एकादशी (२२:२९ से द्वादशी)*
*नक्षत्र स्वाती (१८:०९ से विशाखा)*
*योग सुकर्मा (२२:२४ से धृति)*
*प्रथम करण बव (११:४० तक)*
*द्वितीय करण बालव (२४:४३ तक)*
*॥ गोचर ग्रहा: ॥*
============
*सूर्य धनु*
*चंद्र तुला*
*मंगल कर्क (उदित, पश्चिम, वक्री )*
*बुध वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*गुरु वृषभ (उदित, पश्चिम, वक्री)*
*शुक्र मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*शनि कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)*
*राहु मीन*
*केतु कन्या*
*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
==================
*अभिजित मुहूर्त १२:०६ से १२:४९*
*अमृत काल ०८:२० से १०:०७*
*विजय मुहूर्त १४:१५ से १४:५८*
*गोधूलि मुहूर्त १७:४७ से १८:१३*
*सायाह्न सन्ध्या १७:४९ से १९:०९*
*निशिता मुहूर्त २४:०१ से २४:५४*
*ब्रह्म मुहूर्त २९:२० से ३०:१३*
*राहुकाल १३:४८ से १५:०८*
*गुलिक काल ०९:४७ से ११:०७*
*यमगण्ड ०७:०६ से ०८:२७*
*दुर्मुहूर्त १०:४१ से ११:२३*
*राहुवास दक्षिण*
*होमाहुति राहु (१८:०९ षे केतु)*
*दिशा शूल दक्षिण*
*अग्निवास पृथ्वी (२४:४३ से आकाश)*
*चन्द्रवास पश्चिम*
*शिववास कैलाश पर (२४:४३ से नन्दी पर)*
*चौघड़िया विचार*
==============
*॥ दिन का चौघड़िया ॥*
*१ – शुभ २ – रोग*
*३ – उद्वेग ४ – चर*
*५ – लाभ ६ – अमृत*
*७ – काल ८ – शुभ*
*॥रात्रि का चौघड़िया॥*
*१ – अमृत २ – चर*
*३ – रोग ४- काल*
*५- लाभ ६- उद्वेग*
*७- शुभ ८- अमृत*
*नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।*
*शुभ यात्रा दिशा*
==============
*पूर्व पूर्व दिशा में यात्रा करें बेसन की मिठाई खाकर यात्रा करें*
*तिथि विशेष*
============
*सफला एकादशी व्रत, कल्पवास (प्रयागराज) प्रारंभ*
*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
========================
*आज १८:०९ तक जन्मे शिशुओं के नाम स्वाती नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (पे, पो, र, रा, रि, री) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥*
*उदय-लग्न मुहूर्त*
=============
*धनु – ०६:२३+ बजे से ०८:२८*
*मकर – ०८:२८ से १०:१५*
*कुम्भ – १०:१५ से ११:४८*
*मीन – ११:४८ से १३:१८*
*मेष – १३:१८ से १४:५८*
*वृषभ – १४:५८ से १६:५६*
*मिथुन – १६:५६ से १९:१०*
*कर्क – १९:१० से २१:२६*
*सिंह – २१:२६ से २३:३८*
*कन्या – २३:३८ से २५:४९+*
*तुला – २५:४९+ से २८:०३+*
*वृश्चिक – २८:०३+ से ३०:१९+*
*पञ्चक रहित मुहूर्त*
================
*मृत्यु पञ्चक – ०७:०६ से ०८:२८*
*अग्नि पञ्चक – ०८:२८ से १०:१५*
*शुभ मुहूर्त – १०:१५ से ११:४८*
*रज पञ्चक – ११:४८ से १३:१८*
*अग्नि पञ्चक – १३:१८ से १४:५८*
*शुभ मुहूर्त – १४:५८ से १६:५६*
*रज पञ्चक – १६:५६ से १८:०९*
*शुभ मुहूर्त – १८:०९ से १९:१०*
*चोर पञ्चक – १९:१० से २१:२६*
*शुभ मुहूर्त – २१:२६ से २३:३८*
*रोग पञ्चक – २३:३८ से २४:४३+*
*शुभ मुहूर्त – २४:४३+ से २५:४९+*
*मृत्यु पञ्चक – २५:४९+ से २८:०३+*
*अग्नि पञ्चक – २८:०३+ से ३०:१९+*
*शुभ मुहूर्त – ३०:१९+ से ३१:०७+*
*आज का सुविचार*
=========≈=====
*भूल से भूल हो तो वह भूल कहलाती है किन्तु बारंबार एक ही भूल हो तो यह मूर्खता कहलाती है॥*
*आज का राशिफल*
=≈====≈=====≈==
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी, जो आपकी टेंशन को भी बढ़ाएंगे। आप दिखावे के चक्कर में ना आएं।*
*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
*आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, उसे पूरा करने में आपके भाई आपकी पूरी मदद करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के गृहस्थ जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको समझौता करने की आवश्यकता है। आप अपने माता-पिता से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत करेंगे। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।*
*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
*आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे विरोधी होंगे, जो मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको संतान की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपके मन को काफी शांति मिलेगी। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे।*
*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
*आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को अपने दम पर करके दिखाएंगे। आपके बॉस आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपको किसी सरकारी टेंडर के मिलने से आपका बिजनेस अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता मिल सकता है।*
*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
*आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके बिगड़े काम बनेंगे। माताजी को भी यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टो में भी काफी हद तक कमी आएगी। यदि आप संतान के करियर को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे थे, तो आप उसे कर सकते हैं। आपको अपने काफी कर्जा से राहत मिलेगी। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मश्वरा न लें।*
*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
*आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने से आप पार्टनरशिप की ओर हाथ बढ़ा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। विद्यार्थी यदि कहीं बाहर किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए तैयारी कर रहे थे, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप कोई पुराने गिले शिकवे में न उखाड़ें।*
*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
*आज का दिन आपके लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में भी गड़बड़ी हो सकती है। गलत खानपान आपकी पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ाएगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी इन्वेस्टमेंट का जिक्र कर सकता है, जिसमें आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपका भाई आपसे किसी काम की शुरुआत करने के लिए धन उधार मांग सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपके मन में कुछ काम को लेकर उलझन रहेगी।*
*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
*आज का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होते होते रुक सकता है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। आपके खर्च बढ़ेंगे, जिसके लिए आप अतिरिक्त आय कमाने की योजना बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव न करें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।*
*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
*आज आप अपने कार्य को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य हैं। आप किसी के कहने में ना आएं, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी तीसरे के आने के कारण खटपट होने की संभावना है। आपको अपने रिश्ते को बचाए रखने की कोशिश करनी होगी। आपको धन को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी। आप अपने किसी परिजन से उधार ले सकते हैं।*
*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
*आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप ससुराल में किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी दिल यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके मिलने की भी संभावना बन रही है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव लाएंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा खर्चा भी करेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए भी आप कोई प्लानिंग कर सकते हैं।*
*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
*आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर संदेह बना हुआ है, तो उस काम को आप बिल्कुल ना करें। जीवनसाथी से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जो आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की वजह बने। पारिवारिक समस्याएं आपको कमजोर बनाएंगी, इसलिए आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है।*
*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
*आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपने जीवन साथी को लेकर कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।*
लोकेऽस्मिन्द्विविधा निष्ठा
पुरा प्रोक्ता मयानघ:।
ज्ञानयोगेन साङ्ख्यानां
कर्मयोगेन योगिनाम् ॥
*सत्यनारायण देव जी की जय।*