दया के घर द्वारा क्रिसमस के पर्व पर साप्ताहिक बैठक
क्रिसमस पर्व के अवसर पर आयोजित बैठक में सम्मिलित अनुयाई
का आयोजन किया,
आर्च बिशप डॉ आर.सी.शेत ने बैठक में उपस्थित अनुयायियों को मसीह गीत सुनाए,
लखनऊ, 17 दिसम्बर। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट द्वारा क्रिसमस पर्व के अवसर पर16 से 22 दिसंबर तक आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत 16 को दुबग्गा में बैठक का आयोजन किया गया,उक्त क्रम में मलिहाबाद, कैठुलिया मे दया का घर में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार 16 दिसम्बर को दुबग्गा में दया के घर चर्च द्वारा क्रिसमस पर्व की आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने उत्साहित होकर सम्मिलित हुए, समारोह में संगीत दल ने मनभावन यीशु मसीह के गीत गाकर परमेश्वर के नाम की महिमा का गुणगान किया। मसीह गीत “आया है यीशु आया है, मुकटिया साथ आया, मेरा प्रभु जन्मा मेरा प्रभु जन्मा, पापी कारण तारण हारा प्यार साथ आया है” का आनंद अनुयायियों ने सबसे ज्यादा लिया,उक्त अवसर पर ब्रदर पप्पू, ब्रदर राजा, ब्रदर राजू, सुनील कुमार, मनीष कुमार, सुमन, पास्टर सुशील कुमार, बिशप आर.सी. शेत ने यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला गया।