प्रधान व सचिव फर्जी मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी लगाकर लूट रहे सरकारी धन,
ब्लाक अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन मूल दर्शक, भ्रष्टाचारी हुए बेलगाम|
पूर्णेन्द्र मिश्रा
सीतापुर-सीएम योगी की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार में मिश्रित ब्लॉक की ग्रा० पं० रामशाला और कुतुबनगर की ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की दूरभि संधि के चलते कराई जा रहे मनरेगा कार्यों में चंद श्रमिक लगाए जाते हैं लेकिन ऑनलाइन लगाई जा रही हाजिरी में बड़ी संख्या में श्रमिकों की हाजिरी लगाकर सरकारी धन की लूट की जा रही है,हालांकि मिश्रित ब्लॉक की ग्राम पंचायतो में कराए जा रहे कार्यो में फर्जी हाजिरी लगाने का यह कोई नया कारनामा नहीं है,इससे पूर्व में अनेकों ग्राम पंचायत में कराए गए मनरेगा कार्य में बड़े पैमाने पर श्रमिकों की हाजिरी लगाकर सरकारी धन की लूट की गई संबंधित मामले में जिला प्रशासन से लेकर अधिकारियों से ग्रामीणों द्वारा लिखित शिकायत की गई लेकिन मामला डाक के तीन पाठ ही रहा,और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा भ्रष्टाचारियों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई और भ्रष्टाचार विकास कार्य कारने के नाम पर फर्जी हजरियां लगाकर लाखों रुपए के लूट की गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रित ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामशाला और कुतुबनगर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के विकास कार्यों में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की दूरभि संधि के चलते कराई जा रहे विकास कार्यों में श्रमिकों की फर्जी हाजारी लगाकर लाखों रुपए सरकारी धन की लूट की जा रही है,विदित हो कि 4 दिसम्बर बुधवार को कराये जा रहे कच्चे कार्यों की हकीकत जानने के लिए समाचार पत्र के प्रतिनिधि द्वारा स्थलीय सत्यापन के दौरान ग्राम पंचायत रामशाला में रंजीत के खेत से बन्धा निर्माण कार्य मे पंचायत सचिव और रोजगार सेवक द्वारा 72 श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई गई लेकिन मौके पर रामखेलावन,सूरज,सोनिका,मनीराम, बृजरानी,अनूपकुमार, सुनीता,सिपाही लाल,पिन्टू,मुंशीलाल सहित 10 मनरेगा श्रमिक मौके पर काम करते नजर आये। इसी क्रम मे ग्रा० पं० कुतुबनगर में नहरिया प्रथम तालाब के चल रहे खुदाई कार्य में 4 दिसम्बर को 82 श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दिखाई गई जबकि मौके पर छोटी,जमुना देवी, सुन्दर,बृजरानी, बुलजानी हसन, रमेश,और रानी सात श्रमिक कार्य करले नजर आए। अहम बात यह है कि मिश्रित ब्लॉक के मनरेगा कार्यों में ग्राम प्रधान पंचायत सचिव से लेकर खंड विकास अधिकारी तथा जिला प्रशासन की जिम्मेदारों की दूषित नीतियों के चलते ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में फर्जी आनलाइन हाजिरी लगाने का गोरख धन्धा चल रहा है और कागजों पर फर्जी।श्रमिकों की संख्या दिखाकर आवन्टित तथा अवमुक्त शासकीय धनराशि में जमकर लूट की जा रही है मामले उजागर होने के बाद भ्रष्टाचारियो के संरक्षण दाता ब्लॉक अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी मुख्य दर्शक बने हुए हैं,मिश्रित ब्लॉक की यह कोई नई कहानी नहीं है इससे पूर्व में भी अनेकों ग्राम पंचायत में विकास कार्य न कर कर सरकारी धन निकाला गया,और मामला समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद कागजी खाना पूर्ति कर
कार्य में लगे 7 मनरेगा श्रमिक पंचायत सचिव ने लगाई 82 श्रमिकों की हाजिरी,