एलडीए जेई के संरक्षण में होते हैं अवैध निर्माण, विहित प्राधिकारी को नहीं देते सही जानकारी,
साइन बसेरा के लगभग 400 आवासों में से केवल 16 रो हाउस की परित हुए सीलिंग आदेश,
लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन में तैनाते जेई विहित प्राधिकारी को सही जानकारी नहीं देते,
लखनऊ -24 नवंबर 2024,लखनऊ विकास प्राधिकरण प्राधिकरण के क्षेत्र में अवैध निर्माण हो या अवैध प्लाटिंग के मामलों में कार्यवाही के नाम पर प्रवर्तन जोन क्षेत्रो में तैनात अवर अभियंताओं के द्वारा बड़े पैमाने पर उगाही करके अवैध निर्माण को पूर्ण करवा दिया जाता है वर्षों से तैनात अवैध निर्माण के हिमायती जेेई भारत पांडे द्वारा जोन 4 में तैनाती के दौरान पर क्षेत्र के सूर्य नगर में अवैध निर्माण अधीन लगभग आधा दर्जन रो हाउस की आइजीआरएस पोर्टल परकी गई शिकायत का फर्जी निस्तारण करके उक्त रो हाउस बनवा दिए गए,वही प्रवर्तन जोन 3 में ही तैनाती के दौरान सदरौना क्षेत्र में साई बसेरा बिल्डर के द्वारा लगभग सौ रो हाउसो की शिकायत का फर्जी निस्तारण कर अवैध निर्माण करवाए गए,उक्त अवैध निर्माण की जय जितेंद्र से लेकर श्री पांडे के द्वारा जोन 3 के विहित प्राधिकारी को सही जानकारी नहीं दी गई और विहत प्राधिकारी न्यायालय के द्वारा पूर्व सूचना के आधार पर पारित 16 अवैध रो हाउसो के सीलिंग आदेश पर भारत पांडे से लेकर समाचार लिखे जाने तक किसी भी अवर अभियंता व जोनल अधिकारी के द्वारा सील किए जाने की कार्यवाही न करके उक्त निर्मणाधीन अवैध रो हाउसो को पूर्ण करवाकर अध्याशित करवाया जा रहा है,इतना ही नहीं उसी क्षेत्र के ही तिकुनिया में स्थित बहुमंजिला गगनचुंबी निर्माण के मामले में आइजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के मामले की सूचना अवर अभियंता भरत पांडे के द्वारा निर्माणकर्ता को देकर शिकायतकर्ता को धमकाने का भी प्रयास किया गया। क्रमशः आगे۔۔۔


Operation Times News
