Breaking News

दबंगों ने महिलाओं के साथ किया हमला, पुलिस ने आरोपी महिलाओं पर दर्ज नहीं की रिपोर्ट,

दबंगों ने महिलाओं के साथ किया हमला, पुलिस ने आरोपी महिलाओं पर दर्ज नहीं की रिपोर्ट,

👉पुलिस संरक्षण में घूम रहे हमले के आरोपी,

👉 घायल महिला का अस्पताल में चल रहा है इलाज,

पूर्णेन्द्र मिश्रा

सीतापुर-10 अक्टूबर/ जिले की मिश्रित तहसील क्षेत्र के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र की बेलहरी चौकी के गांव घैला में 2 अक्टूबर को रंजीत पुत्र गंगाराम के घर पर गांव के निवासी तीन दबंग पुरुषों और चार महिलाओं ने पत्नी से गाली गलौज पिटाई करने के साथ ही उक्त महिला के के गुप्तांग में लाठी डालकर महिला मरणासन्न कर दिया गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है,घटित घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी थाना नैमिषारण्य पुलिस के द्वारा  आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गयी, बल्कि अपराध और आरोपितो की हिमायती पुलिस ने मनमाने तरीके से तहरीर लिखाकर  विश्राम पुत्र गिरधारी, तेजपाल पुत्र विश्राम तथा मायाराम पुत्र विश्राम के विरुद्ध ही थाने की अ० सं०187/024 पर धारा 333, 115 (2) 352, 351(3) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गयी है जबकि पीड़िता व उसके पति रंजीत कुमार की पिटाई में शामिल हमलावरों के साथ आई हैवानियत करने वाली चार महिलाओं की नामजद रिपोर्ट पुलिस द्वारा दर्ज नहीं की गई,दबंगों द्वारा महिलाओं के साथ किए गए हमले से पीड़ित पक्ष काफी भयभीत है और न्याय की मांग को लेकर उच्चधिकारियों चक्कर लगा रहे हैं है।वही मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाव भी नैमिसारण्य थाने की पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही है,वही दबंगो द्वारा महिलाओं के साथ किए गए हमले मे घायल पीड़ित मरणासन्न हालत में पत्नी को लेकर क्षेत्राधिकार मिश्रित दीपक कुमार सिंह ने पीड़ित का प्रार्थना पत्र लेने के बाद उसे पत्नी को अस्पताल जाने की सलाह देते हुये आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन देकर चलता कर दिया। वहीं पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सीतापुर को शिकायती पत्र देकर हमला करने वाले आरोपी व साथ में आई महिलाये  के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग की गयी हैं।

About OTNews-Desk

Check Also

फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित,

 फायर स्टेशन बक्शी का तालाब में तैनात उपेंद्र  एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप से सम्मानित, लखनऊ-बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *